
Lucknow Super Giants, IPL Auction 2022: लखनऊ सुपर जायंट्स ने खाली किया बैंक, लेकिन बनाई दमदार टीम, गौतम गंभीर की रणनीति ने किया सबको फेल
AajTak
लखनऊ सुपर जायंट्स पहले ही केएल राहुल को अपना कप्तान घोषित कर चुकी थी, लेकिन ऑक्शन में भी उसने अपने पाले में कई देशी और विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया है जो अपने दम पर मैच पलट सकते हैं.
Lucknow Super Giants, IPL Auction 2022: इंडियन प्रीमियर लीग में पहली बार शामिल हो रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस बार मेगा ऑक्शन में पैसों की बरसात कर दी. आईपीएल मेगा ऑक्शन में लखनऊ एक मात्र ऐसी टीम रही, जिसके पास एक भी रुपया नहीं बचा. यानी उन्होंने अपने पर्स के सभी 90 करोड़ रुपये खर्च कर दिए, लेकिन अगर लखनऊ के खिलाड़ियों की लिस्ट देखें तो उसकी टीम काफी दमदार साबित होती नज़र आई है. आईपीएल मेगा ऑक्शन की टेबल पर टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने पूरी तरह से मोर्चा संभाला हुआ था. लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, कोच एंडी फ्लावर के साथ मिलकर गौतम गंभीर ने अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई और कई अहम खिलाड़ियो को अपने खाते में डाल लिया. Sights set for Day 2⃣. 🎯💪#TATAIPLAuction #IPLAuction #LucknowSuperGiants pic.twitter.com/YbI5Pp73qV The Super Giants have assembled. 🤩🤩 Lucknow, how's our squad looking? 💪#TATAIPLAuction #IPLAuction #LucknowSuperGiants pic.twitter.com/41aHZ1wokj

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












