
Lord Cornwallis: उस कमांडर की कहानी जो 3 महादेशों में लड़ा युद्ध, अमेरिका के पहले राष्ट्रपति से हारा, टीपू सुल्तान को हराया
AajTak
लॉर्ड कॉर्नवालिस अपने समय का ऐसा सेनायक था जिसके किरदार का असर तीन महादेशों में देखा गया- उत्तरी अमेरिकी, एशिया और यूरोप. इंग्लिश क्राउन के इस वफादार जनरल ने जो भी लड़ाइयां लड़ी, इतिहास की धारा वहीं से मुड़ गई. ब्रिटिश राज के अभिमान में इसने आज से 250 साल पहले लंदन, न्यूयॉर्क, वर्जीनिया, कलकत्ता, मैसूर को एक कर डाला. लेकिन दुनिया-जहान फतह करने निकले इस कमांडर की मौत गाजीपुर में गंगा की लहरों को ताकते हुई. तब वो असहाय और अकेला था.
ये कमांडर नहीं चाहता था कि उसका तमाशा बने. वो युद्ध में पराजित हो चुका था. अब सरेंडर की औपचारिकता बाकी थी. यहां उसे स्वयं अपनी वो तलवार विजेता सेनापति को सौंपनी थी जिससे न जाने वो कई दुश्मनों के सिर धड़ों से अलग कर चुका था. ये कोई छोटी-मोटी लड़ाई तो थी नहीं. वो जानता था कि इतिहास इस शिकस्त का पूरा-पूरा मूल्य वसूल करेगा. आखिरकार उसकी हार उस युद्ध में हुई थी जिसके नतीजे में वो राष्ट्र बना जिसे आज हम संयुक्त राज्य अमेरिका कहते हैं.
सो इस हारे हुए कमांडर ने सरेंडर में जाना अस्वीकार कर दिया. उसने बहाना बनाया, कहा- तबीयत खराब है. उसने सेनापति की वो आईकॉनिक तलवार अपने जूनियर को सौंपी और उसे आदेश दिया कि आत्मसमर्पण की अगुआई वो करे. अब वरिष्ठ का आदेश था तो कनिष्ठ को पालन करना ही था.
इसकी ये चालबाजी विजेता सेनानायक को नागवार तो जरूर गुजरी. लेकिन उसने अपने इगो को सयंत किया और उस 'बीमार' कमांडर को सरेंडर पर आने के लिए मजबूर नहीं किया. '...लेकिन जब वो हारकर नहीं आ रहा तो मैं जीतकर क्यों जाऊं', इस सेनानायक का विजेता मन इस स्वभाविक प्रश्न का उत्तर न ढूंढ सका. उसने हारे हुए कमांडर के डिप्टी से तलवार स्वीकार करने में अपनी तौहीन समझी. और वो भी इस कार्यक्रम में नहीं गया. उसने भी इस प्रोग्राम के लिए अपने जूनियर को भेज दिया.
अमेरिकी क्रांति की दिशा तय करने वाले सरेंडर का ये वाकया 243 साल पहले का है. जंग का नाम था यॉर्क टाउन का युद्ध (Battle of Yorktown). सरेंडर की तारीख थी यही कोई आज से एक महीने बाद- 19 अक्टूबर 1781. युद्ध हारने वाले कमांडर का नाम था चार्ल्स कॉर्नवालिस (Charles Cornwallis). अगर नाम सुना-सुना लग रहा है तो आपका अंदाजा ठीक है. ये वही कॉर्नवालिस है जिसकी चालाकियों और साजिशों के सामने मैसूर के शासक टीपू सुल्तान को परास्त होना पड़ा. फिर इस कॉर्नवालिस ने पूरे दम-खम के साथ भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी की हुकूमत बुलंद की.
वहीं अमेरिका के वर्जीनिया में हुए इस संग्राम को जीतने वाला नायक था अमेरिकी कमांडर जॉर्ज वाशिंगटन. वही वाशिंगटन जिनके नाम पर अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी है. इन्हें ही अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बनने का गौरव प्राप्त हुआ.
3 महादेशों में 3 लड़ाइयां लड़ने वाला कमांडर

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग का आज 25वां दिन है. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य हमले भी थम नहीं रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ईरान के ऊर्जा और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 दिन हमला ना करने का दावा किया लेकिन अब IRGC ने दावा किया है कि ईरान के 2 ऊर्जा ठिकानों को फिर से निशाना बनाया गया. इस बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ट्रंप से बातचीत की और उसके बाद कहा कि ईरान और लेबनान पर हमले जारी रहेंगे. इजरायल लगातार लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों को निशाना बना रहा है. इस हमलों के बीच ये युद्ध भीषण रूप लेता जा रहा है. जंग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है. ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ बेहद मजबूत बातचीत हुई है और करीब करीब सभी बिंदुओं पर सहमति बन गई है. उन्होंने ये भी कहा है कि विटकॉफ और कुश्नर बातचीत कर रहे हैं. अगर इसी तरह बातचीत चली तो युद्ध खत्म हो सकता है. ट्रंप दावा कर रहे हैं कि मजबूत बातचीत रही लेकिन ईरान का कहना है कि कोई बातचीत नहीं हुई जब ट्रंप से पूछा गया कि विटकॉफ और कुशनर किससे बातचीत कर रहे हैं तो उन्होंने किसी का नाम लेने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि हम उस व्यक्ति से बात कर रहे हैं, जिसे मैं सबसे अधिक सम्मानित और नेता मानता हूं. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो नेता ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खुमेनेई हैं तो ट्रंप ने कहा कि नहीं- वो सुप्रीम लीडर नहीं है, हमें ये भी नहीं पता कि वो जीवित हैं या नहीं.

टायर सिटी में IDF के हमलों में 12 की मौत, बेरूत से टूटा कनेक्शन... लेबनान से आजतक की ग्राउंड रिपोर्ट
IDF ने बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में चार अलग-अलग जगहों पर बमबारी की. पिछले रात हुए इन हमलों में 12 और लोगों की मौत की खबर है. IDF दक्षिण लेबनान में तेजी से अपने जमीनी सैनिकों को आगे बढ़ा रहा है,

ईरान ने दावा किया है कि असने अमेरिकी ड्रोन लुकास को मार गिराया है. ईरान न्यूज एजेंसी ने ड्रोन की तस्वीरें भी साझा की. जहां एक तरफ ईरान अमेरिका में शांति वार्ता की बातचीत चल रही है वहा यूएस-ईरान के हमले भी जारी है. वहीं कोलंबिया के अमेजन इलाके में एक विमान हादसा हो गया. इस हादसे में 66 लोगों की मौत हो गई है.










