
Lockdown Effect: लॉकडाउन ने छीना रोजगार, अब उत्तराखंड के गांवों में लौट रहे हजारों लोग
AajTak
उत्तराखंड के गांवों में इन दिनों ऐसे लोग लौट रहे हैं, जो कभी रोजगार की तलाश में अपने गांव-घर को छोड़कर दूसरे शहरों में जा बसे थे. लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से लगाए गए लॉकडाउन ने उनके बेहतर जीवन की आस ही छीन ली है. अब उनके पास न रोजगार है न ही दूसरा विकल्प.
कोविड संक्रमण की वजह से लगाए गए लॉकडाउन का दंश ऐसा है कि लोग उससे उबर नहीं पा रहे हैं. उत्तराखंड के कई गांवों में हजारों लोग सिर्फ इसलिए लौट आए हैं, क्योंकि लॉकडाउन की वजह से उनकी बेहतर जीवन की उम्मीद टूट गई है. इनमें से अधिकांश लोग ऐसे हैं जिनके पास रोजगार के अवसरों की कमी थी, लिहाजा उनके पास आजीविका कमाने के लिए फिर से घर छोड़ने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. पहले घर से पलायन किया तो दूसरे शहरों में जाकर बस गए, लेकिन अब फिर से अपने गांवों का रुख करने के लिए मजबूर हैं.
एजेंसी के मुताबिक ग्रामीण विकास और प्रवासन रोकथाम आयोग के उपाध्यक्ष एस एस नेगी ने कहा कि जो लोग यहां से पलायन कर गए थे, उनमें से सिर्फ 5-10 प्रतिशत लोग ही वापस आए हैं. इसमें ज्यादातर ऐसे लोगों हैं, जिनके पास शहरों में नौकरी नहीं थी.
नेगी ने कहा कि लॉकडाउन के बाद अपने गांवों में रह गए लोगों को काम और सम्मान का जीवन देना सबसे बड़ी चुनौती थी. उन्होंने कहा कि पर्यटन जैसे क्षेत्र को बढ़ावा देना पलायन पर ब्रेक लगाने का एकमात्र तरीका है, क्योंकि पहाड़ियों में बड़े पैमाने पर औद्योगीकरण संभव नहीं है.
नेगी ने बताया कि सीमावर्ती राज्य के कम से कम 1,702 गांव निर्जन हो गए हैं, क्योंकि यहां के लोगों ने नौकरी और बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की तलाश में शहरी क्षेत्रों में पलायन किया है. पौड़ी और अल्मोड़ा जिले पलायन से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के गांवों से कुल 1.18 लाख लोग पलायन कर चुके हैं.
दरअसल, उत्तराखंड ने 9 नवंबर को अपनी स्थापना की 22वीं वर्षगांठ मनाई थी. उत्तराखंड के कई गांव प्रवासन की जटिल समस्या से जूझ रहे हैं. पहले लोग मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में पलायन करते थे, लेकिन हाल के वर्षों में लोग गांवों से आसपास के शहरों में जा रहे हैं. हम हरिद्वार के गांवों का दौरा कर रहे हैं. हमने ये पाया है कि लोग राज्य से बाहर नहीं जा रहे हैं, बल्कि जिले के विभिन्न शहरों में जा रहे हैं.
ये भी देखें

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








