
LIVE: थोड़ी देर में होगी जूनियर डॉक्टरों की सीएम ममता से मुलाकात, क्या आज बनेगी बात?
AajTak
सोमवार को एक बार फिर कोलकाता के डॉक्टर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे. थोड़ी देर में ये बैठक होने वाली है. आज शाम 5 बजे डॉक्टर मुख्यमंत्री के आवास पर बैठक में शामिल होने जाएंगे. जूनियर डॉक्टरों ने आज शाम 3:53 बजे मुख्य सचिव को अपना जवाबी मेल भेजा है.
कोलकाता के आरजीकर अस्पताल में हुए रेप-मर्डर कांड के बाद जूनियर डॉक्टर लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल प्रशासन और सीएम ममता लगातार डॉक्टरों को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सीएम ममता से डॉक्टरों की होने वाली पहले की दो बैठकें नहीं हो सकी हैं. एक बार तो सीएम ममता इंतजार करती रही हैं, लेकिन बैठक को लेकर कुछ मांगें नहीं मानी गई थीं, जिसके कारण डॉक्टर मीटिंग के लिए नहीं पहुंचे थे. दूसरी बार सीएम ममता ने उन्हें कम से कम चाय पी लेने के लिए बुलाया था, लेकिन हड़ताल पर बैठे डॉक्टर इसके लिए भी राजी नहीं हुए थे.
अब सोमवार को एक बार फिर कोलकाता के डॉक्टर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे. थोड़ी देर में ये बैठक होने वाली है. आज शाम 5 बजे डॉक्टर मुख्यमंत्री के आवास पर बैठक में शामिल होने जाएंगे. जूनियर डॉक्टरों ने आज शाम 3:53 बजे मुख्य सचिव को अपना जवाबी मेल भेजा है.
इस मेल में लिखा गया है, वह कानून का पालन करने वाले नागरिकों के तौर पर बैठक में शामिल होने के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्होंने सुझाव दिया कि इस तरह की महत्वपूर्ण बातचीत किसी आधिकारिक और प्रशासनिक स्थान पर होनी चाहिए, क्योंकि यह मामला शासन से जुड़ा हुआ है. जूनियर डॉक्टरों की ओर से जवाब में यह भी लिखा है कि, पिछली प्रस्तावित बैठक के बाद दो प्रमुख घटनाएं हुई हैं, अभया रेप और मर्डर मामले में संदीप घोष की गिरफ्तारी और टाला पुलिस स्टेशन के अधिकारी की गिरफ्तारी. इन घटनाओं से बैठक की पारदर्शिता और जरूरी हो जाती है.
डॉक्टरों ने बैठक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की है. यदि यह संभव नहीं हो पाता है, तो उन्होंने बैठक के वीडियो को तुरंत डॉक्टरों की संयुक्त समिति (WBJDF) को सौंपने की मांग की है, साथ ही, बैठक के मिनट्स और ट्रांस्क्रिप्ट को दोनों पक्षों द्वारा तैयार करने और सभी मौजूद लोगों द्वारा हस्ताक्षरित करने का अनुरोध किया है, जैसा कि पहले मुख्यमंत्री द्वारा कहा गया था. डॉक्टरों ने अपनी पांच सूत्री मांगों पर विचार करने के लिए अधिकारियों से अपील की है और जल्द से जल्द सकारात्मक प्रतिक्रिया की उम्मीद जताई है.
डॉक्टरों की पंचसूत्रीय मांग
1. बैठक की वीडियोग्राफी दोनों पक्षों के अलग-अलग वीडियोग्राफर द्वारा की जाए. यदि यह संभव नहीं तो...

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







