
Live: कमिश्नर को हटाने समेत ममता ने मान ली तीन मांगें, लेकिन काम पर नहीं लौटेंगे डॉक्टर, जानिए किन डिमांड्स पर अटक गई बात
AajTak
प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को पद से हटाने की बनर्जी की घोषणा की सराहना की और इसे अपनी जीत बताया है. जूनियर डॉक्टरों में से एक ने कहा कि जब तक सीएम द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हो जाते, हम यहां 'स्वास्थ्य भवन' (स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय) पर अपनी हड़ताल (सीज वर्क) और प्रदर्शन जारी रखेंगे.
RG KAR मेडिकल कॉलेज की घटना के लोकर प्रदर्शन कर रहे जूनियर ने सोमवार रात कहा कि वे तब तक अपना प्रदर्शन और हड़ताल जारी रखेंगे, जब तक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनकी मांगों को लेकर उनसे किए गए सभी वादे पूरा ना कर लें.
डॉक्टरों ने कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को पद से हटाने की बनर्जी की घोषणा की भी सराहना की और इसे अपनी मौलिक जीत बताया.
रेप और मर्डर मामले में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों में से एक ने कहा, 'जब तक सीएम द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हो जाते, हम यहां 'स्वास्थ्य भवन' (स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय) पर अपनी हड़ताल (सीज वर्क) और प्रदर्शन जारी रखेंगे. हम आरजी कर के संबंध में सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को होने वाली सुनवाई का भी इंतजार कर रहे हैं.'
तय करना है लंबा रास्ता: डॉक्टर
जूनियर डॉक्टरों ने कहा कि वे मंगलवार को सुनवाई के बाद एक बैठक करेंगे और अपनी हड़ताल (सीज वर्क) और प्रदर्शन पर आगे का फैसला लेंगे. एक अन्य जूनियर डॉक्टर ने कहा, "हमारा आंदोलन आम लोगों के समर्थन के कारण ही संभव हो सका है. 38 दिनों के बाद राज्य प्रशासन को हमारे आंदोलन के सामने झुकना पड़ा. हमें अभी-भी अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए एक लंबा रास्ता तय करना है." .
विरोध प्रदर्शन में शामिल डॉक्टर देबाशीष हलदर ने कहा कि जनता जो चाहती थी हम उसे सीएम के सामने ला सके. आंदोलन के कारण सीपी को हटाया जाएगा. सीएम ने कहा- डीएमई और डीएचएस को हटाया जाएगा, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में जिनके संरक्षण में भ्रष्टाचार होता है, यानी प्रधान सचिव. उन्हें नहीं हटाया गया है.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






