
LG Electronics India के शेयर को लेकर बड़ा टारगेट, एक्सपर्ट्स बोले- अभी भी खरीद सकते हैं स्टॉक
AajTak
LG Electronics India के IPO की बंपर लिस्टिंग के बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.15 लाख करोड़ रुपये हो गया है. जो कि उसके दक्षिण कोरियाई मूल कंपनी की तुलना में भी अधिक है.
बंपर लिस्टिंग के बाद LG Electronics India के शेयर की खूब चर्चा हो रही है. इसके IPO ने सब्सक्रिप्शन अमाउंट के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले. दरअसल, LG Electronics India के IPO की लिस्टिंग 50 फीसदी प्रीमियम के साथ हुई, जिसकी उम्मीद नहीं थी.
इस उछाल के बाद कंपनी की मार्केट कैप करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये हो गई, जो उसके दक्षिण कोरियाई मूल कंपनी की तुलना में भी अधिक है. दक्षिण कोरिया की LG Electronics Inc का मार्केट कैप फिलहाल करीब ₹90,000 करोड़ आंकी गई है.
फिलहाल एक दायरे में कारोबार कर रहा है शेयर
क्या LG Electronics India के शेयर में मौजूदा भाव से भी उछाल की उम्मीद है? क्योंकि लिस्टिंग के बाद कुछ निवेशकों ने मुनाफा निकाल लिया है, और स्टॉक रेंज बाउंड में कारोबार कर रहा है. हालांकि मुनाफावसूली के बाद भी यह शेयर ₹1700 के आसपास बना हुआ है.
शानदार लिस्टिंग के बाद भी ब्रोकरेज का रुख इस शेयर को लेकर सकारात्मक रहा है. कुछ विश्लेषक मानते हैं कि इस शेयर में अभी भी 21% तक अपसाइड संभव है. क्योंकि LG India को घरेलू बाजार और निर्यात दोनों से मजबूत समर्थन मिलने की संभावना दिखाई दे रही है.
कितना और भाग सकता है शेयर? कई ब्रोकरेज हाउसेज ने LG Electronics India ने स्टॉक पर 'Buy' रेटिंग दी है, और 2000 रुपये से ज्यादा के टारगेट दिए हैं.Ambit Securities ने अनुमान लगाया है कि कंपनी के लिए राजस्व और EBITDA में FY25–28 के दौरान हर साल 11% CAGR से बढ़ सकता है. Ambit Securities से ₹1820 का टारगेट दिया है. ICICI Securities ने ₹1,700 का लक्ष्य रखा है. ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal ने ₹1,800 और PL Capital ने ₹1,780 टारगेट दिए हैं. जबकि सबसे ज्यादा Emkay Global ने 'Buy' रेटिंग के साथ ₹2,050 का टारगेट प्राइस दिया है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












