
Legends League Cricket: लखनऊ में चल रहा था लीजेंड्स क्रिकेट लीग का मैच, तभी स्टेडियम में चली गई लाइट...
AajTak
लखनऊ में लीजेंड्स क्रिकेट लीग के तहत खेले गए मुकाबले में रविवार को लाइट ही चली गई. जब मणिपाल टाइगर्स और भिलवाड़ा किंग्स का मुकाबला चल रहा था, उसी दौरान स्टेडियम में लाइट चली गई.
भारत में इन दिनों दो बड़ी सीरीज़ चल रही हैं, इन्हीं में से एक लीजेंड्स क्रिकेट लीग हैं जहां पुराने जमाने के दिग्गज एक बार फिर मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसी का एक मैच रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहां विवाद हो गया. यहां मैच के दौरान ही लाइट चली गई और पूरे मैदान में अंधेरा छा गया. रविवार को जब लीजेंड्स क्रिकेट लीग का मैच जब चल रहा था, उस वक्त अचानक इकाना स्टेडियम में लाइट चली गई. करीब 15 मिनट तक स्टेडियम में अंधेरा छाया रहा और इस दौरान फैन्स ने अपने मोबाइल से ही स्टेडियम में रोशनी कर ली.
A Bad Management Though By UP Cricket Management at Ekana . 1 hour it took to enter a stadium despite having online booking. Shock they had no QR scanner and distributing online ticket via Box Office + Ever Famous Now Electricity Failure in an ongoing Match. pic.twitter.com/RO3JjGd2wW
स्टेडियम में लाइट जाने को लेकर यूपी पावर कॉरपोरेशन द्वारा स्पष्टीकरण भी जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि इकाना स्टेडियम की फ्लड लाइट स्टेडियम के ही जनरेटर सेट से चलती है. ऐसे में यहां पर कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसकी वजह से कुछ मिनट के लिए अंधेरा हो गया. जबकि यूपी पावर विभाग के सब स्टेशन से व्यवस्था बिल्कुल ठीक थी.
Technical issues. DJ was smart. Asked the crowd to sync flashlights with song beats. pic.twitter.com/oyv5udE3iL

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










