
Law and Order: क्या होती है यातायात पुलिस, कहां से हुई थी शुरुआत?
AajTak
यातायात नियत्रंण (traffic control) एक बड़ा काम होता है. यह काम नागरिक पुलिस (civil police) नहीं करती, बल्कि इसके लिए अलग से यातायात पुलिस (Traffic Police) होती है. तो चलिए जानते हैं कि यह यातायात पुलिस आखिर क्या होती है? और इसकी शुरुआत कैसे हुई?
सभी राज्यों (States) में कानून व्यवस्था (Law and Order) को संभालने की जिम्मेदारी (Responsibility) तो पुलिस (Police) के कंधों पर होती ही है. साथ ही हर जिले (District) में पुलिस कई तरह से काम (work) करती है. जिसमें यातायात नियत्रंण (traffic control) भी एक बड़ा काम होता है. यह काम नागरिक पुलिस (civil police) नहीं करती, बल्कि इसके लिए अलग से यातायात पुलिस (Traffic Police) होती है. तो चलिए जानते हैं कि यह यातायात पुलिस आखिर क्या होती है? और इसकी शुरुआत कैसे हुई?
यातायात पुलिस (Traffic police) आपने अक्सर अपने शहरों या इलाकों की मुख्य सड़कों (Main streets) और चौराहों पर सफेद वर्दी (white uniform) पहने यातायात पुलिस या कहें कि ट्रैफिक पुलिस (traffic police) के जवानों को देखा होगा. सर्दी हो या गर्मी या फिर बरसात का मौसम, ये यातायात पुलिस के जवान अक्सर अपना काम करते नजर आते हैं. दरअसल, ट्रैफिक पुलिस का मुख्य काम (main job) ट्रैफिक को नियंत्रित (control the traffic) करना और सड़क दुर्घटनाओं (road accidents) को रोकना ही है. इसके लिए ये सड़कों पर ट्रैफिक निर्देश (traffic instructions) देते हैं और यातायात के नियमों (traffic rules) का पालन भी कराते हैं.
जुर्माने का अधिकार (right of fine) अगर कोई व्यक्ति सड़क पर अवैध रूप से वाहन चलाता है या किसी भी प्रकार का वाहन चलाते वक्त यातायात के नियमों का उल्लंघन (Violation of traffic rules) करता है, तो ट्रैफिक पुलिस कानूनी रूप से उसका चालान करने या उस पर जुर्माना करने का अधिकार (right to fine) रखती है. यही वजह है कि यातायात पुलिस सड़कों पर चलने वाले वाहनों की स्थिति पर नजर रखती है और यातायात को नियंत्रित करती है. असल बात ये है कि शहर या इलाका छोटा हो या बड़ा, बढ़ते ट्रैफिक की वजब से सभी जगह सरकार और प्रशासन को ट्रैफिक पुलिस की ज़रुरत होती है. यातायात पुलिस एक पूर्ण सेवा पुलिस है.
इसे भी पढ़ें--- Law and Order: क्या होता है 'खारिजी' शब्द का मतलब, पुलिस कहां करती है इस्तेमाल?
ट्रैफिक पुलिस की स्थापना (Establishment of traffic police) पुलिस के इतिहास पर अगर नजर डालें तो ऐसा लगता है कि यातायात पुलिस (Traffic police) का आगाज सामान्य पुलिस (Police) से पहले ही हो गया था. ऐसा माना जाता है कि लगभग तीन शताब्दियों (three centuries) से ट्रैफिक पुलिस किसी न किसी रूप में मौजूद रही है. जानकारी के मुताबिक अठारहवीं शताब्दी के दौरान सड़क यातायात बढ़ने लगा था. वाहनों की संख्या और रफ्तार दोनों बढ़ रहे थे. ऐसे में इसके लिए कुछ कानूनी नियम बनाने की ज़रूरत महसूस होने लगी.
इसी के चलते सन् 1722 में लंदन के तत्कालीन लॉर्ड मेयर (lord mayor) ने यातायात व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने के लिए तीन लोगों की नियुक्त की. उन तीनों को लॉर्ड मेयर की तरफ से निर्देशित किया गया कि शहर में यातायात बाईं ओर रहे और लंदन ब्रिज (London Bridge) पर न रुके. और इस काम को अंजाम देने वाले उन तीन लोगों को ही संभवत: दुनिया की पहली ट्रैफिक पुलिस (first traffic police) माना जाता है.

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



