
सेलेक्शन का झोल और 3 पेसर्स की थ्योरी... क्या टीम इंडिया विशाखापत्तनम ODI में अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग 11 पर फंस गई है?
AajTak
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वाइजैग (विशाखापत्तनम) में तीसरा और निर्णायक वनडे खेलने शनिवार (6 दिसंबर) को होना है. जहां भारतीय टीम की प्लेइंग को लेकर कई सवाल हैं. ऐसा लग रहा है कि केवल 3 पेसर्स इस सीरीज के लिए चुनकर टीम इंडिया फंस गई है.
क्या भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए केवल 3 स्पेशलिस्ट पेसर्स चुनकर ब्लंडर कर दिया है? क्या अब वाइजैग (विशाखापत्तनम) में भारतीय टीम को फिर से मजबूरी में 3 पेसर्स के साथ ही उतरना होगा? क्या इस वनडे सीरीज के लिए चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और उनकी टीम ने भारतीय चुनते वाकई एक बड़ी गलती की है?यह कुछ सवाल रायपुर में मिली हार के बाद टीम इंडिया को लेकर तैर रहे हैं.
दरअसल, वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम जो चुनी गई, उसमें हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह ही तीन स्पेशलिस्ट पेसर रहे. ऐसे में इस सीरीज में यह भी सवाल उभरा है कि तीन पेसर्स ही ऑप्शन हैं, चाहें प्रदर्शन कैसा भी रहे.
भारतीय टीम रांची और रायपुर दोनों ही वनडे में 3 पेसर्स के कॉम्बिनेशन के साथ उतरी. रांची में भारत ने 349/8 का स्कोर बनाया, जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम ने भी 332 रन बना दिए और उसे 17 रनों से हार मिली. रांची में भारत के सभी गेंदबाजों ने 6 रन प्रति ओवर से ज्यादा रन अपने कोटे में दिए.
वहीं रायपुर में तो भारतीय टीम की गेंदबाजी और भी खस्ताहाल दिखी, यहां टीम इंडिया 358 का स्कोर भी डिफेंड नहीं कर पाई. हर्षित राणा ने 10 ओवर में 70 रन दिए और 1 विकेट झटका. वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने तो 8.2 ओवर्स में 85 रन लुटवा दिए, हालांकि उनको 2 विकेट जरूर मिले. अर्शदीप इकोनॉमिकल साबित हुए और उन्होंन 10 ओवर में 54 रन देकर 2 विकेट लिए. कुलदीप यादव ने भी 10 ओवर में 78 रन लुटवाए. यह भी पढ़ें: IND vs SA 2nd ODI Highlights: कोहली-ऋतुराज की मेहनत बेकार, साउथ अफ्रीका ने रायपुर में चेज किए 359 रन, सीरीज 1-1 से बराबर
📍 Vizag #TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/tx7qOgvZ1F
इस मैच के बाद ही सवाल उठा कि क्या अब भारतीय टीम वाइजैग में भी रायपुर वाले तीन पेसर्स के साथ ही मुकाबले में उतरेगी. क्योंकि चौथे पेसर के रूप में स्क्वॉड में कोई भी नहीं है. हालांकि एक विकल्प के तौर पन नीतीश रेड्डी जरूर हैं जो पेस गेंदबाजी कर सकते हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या प्रसिद्ध कृष्णा वाइजैग में बाहर बैठेंगे, और नीतीश रेड्डी खेलेंगे?यह भी पढ़ें: India vs South Africa 1st ODI Highlights: रोमांचक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया, कोहली की सेंचुरी, कुलदीप ने झटके 4 विकेट

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








