
ब्लैक बियर का सिटी टूर... श्रीनगर में फिर दिखा भालू, निगीन झील से कश्मीर यूनिवर्सिटी तक अलर्ट, टीमें तैनात
AajTak
श्रीनगर इन दिनों एक ब्लैक बियर से परेशान है. कभी NIT कैंपस, कभी कश्मीर यूनिवर्सिटी, तो कभी SKIMS... अब यह भालू निगीन झील के आसपास घूमता दिखा है. विभाग ने शहरभर में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन शुरू किया है, जिसमें ड्रोन, ट्रैंक्विलाइजर गन, रैपिड-रिस्पॉन्स टीमें और एंबुलेंस तैनात हैं. अधिकारियों ने कहा है कि बाहर केवल जरूरत होने पर ही निकलें.
श्रीनगर में बीते दो दिनों से ब्लैक बियर की मौजूदगी लोगों में दहशत फैलाए हुए है. नगीन लेक के पास भालू का मूवमेंट दिखने के बाद वन्यजीव विभाग ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. इससे पहले यह भालू NIT श्रीनगर, कश्मीर यूनिवर्सिटी और SKIMS अस्पताल परिसर में भी देखा जा चुका है, जिसके बाद पूरे इलाके में अलर्ट जारी किया गया.
वन्यजीव विभाग ने सेंट्रल कश्मीर डिवीजन के साथ-साथ अन्य जिलों से भी विशेषज्ञ टीमों को बुलाया है. ड्रोन लगातार इलाके की निगरानी कर रहे हैं, ताकि भालू की लोकेशन ट्रैक की जा सके. ट्रैंक्विलाइज़र गन, शॉर्ट फायरआर्म्स और इमरजेंसी टीम मौके पर तैनात है. किसी भी तरह की चोट या हादसे की स्थिति में एम्बुलेंस और वेटनरी टीमें भी तैयार हैं.
सेंट्रल कश्मीर वाइल्डलाइफ वार्डन परवेज अहमद वानी खुद मौके पर पहुंचे और टीमों से बातचीत की. उनका कहना है कि भालू को सुरक्षित तरीके से पकड़ना और इंसानों की सुरक्षा दोनों ही प्राथमिकताएं हैं.
यह भी पढ़ें: भालू से बचने के लिए भागी महिला, फिसलकर खाई में जा गिरी... उत्तरकाशी के जंगल में दर्दनाक मौत
वाइल्डलाइफ वार्डन परवेज अहमद वानी ने लोगों से अपील की कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें. उन्होंने कहा कि सिर्फ जरूरी कामों के लिए ही ग्रुप में निकलें. पार्कों, लेकसाइड और सुनसान इलाकों में बिल्कुल न जाएं. सुरक्षा सर्वोपरि है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








