
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 6 दिसंबर 2025 की सुबह की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
चुनाव आयोग ने केरल में SIR की मियाद बढ़ाने का फैसला किया है. इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन के कारण रेलवे ने कई रूट्स पर 116 अतिरिक्त कोच लगाए और साबरमती-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15 हजार लोगों की क्षमता वाला डिटेंशन सेंटर मॉडल सामने आया है, जिसमें बायोमेट्रिक और CCTV सुरक्षा होगी. फीफा ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पहला शांति पुरस्कार दिया.
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और राजनीतिक दलों की आपत्तियों के बाद चुनाव आयोग ने केरल में भी SIR की मियाद बढ़ाने का फैसला लिया है. इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. जबकि कई रूट्स पर ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाने का ऐलान किया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठियों और रोहिंग्या शरणार्थियों को रखने के लिए तैयार किए जा रहे डिटेंशन सेंटर का पहला मॉडल सामने आ गया है. वहीं, 2026 फीफा वर्ल्ड कप के ड्रॉ के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पहला FIFA पीस अवार्ड दिया गया. पढ़ें सुबह की टॉप खबरें...
इंडिगो फ्लाइट रद्द, ट्रेन तैयार... 37 ट्रेनों में बढ़ाए गए 116 कोच, साबरमती से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने किया ऐलान
इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. जबकि कई रूट्स पर ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाने का ऐलान किया है. पश्चिम रेलवे ने साबरमती और दिल्ली जंक्शन के बीच विशेष किराए पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेन 7 और 9 दिसंबर 2025 को साबरमती से रात 22.55 बजे प्रस्थान करेगी.
बंगाल के बाद अब केरल में भी एक हफ्ते बढ़ी SIR की मियाद... चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और राजनीतिक दलों की आपत्तियों के बाद चुनाव आयोग ने केरल में भी SIR की मियाद बढ़ाने का फैसला लिया है. ड्राफ्ट इलेक्ट्रोरल रोल अब 23 दिसंबर को प्रकाशित होगा. जबकि पहले ये 16 दिसंबर को जारी होना था. जबकि फाइनल इलेक्ट्रोरल रोल 21 फरवरी 2026 को प्रकाशित किया जाएगा, जबकि पहले इसकी तारीख 14 फरवरी 2026 तय थी.
पश्चिमी यूपी में 15 हजार लोगों की कैपेसिटी वाला डिटेंशन सेंटर मॉडल आया सामने, बायोमेट्रिक और CCTV से होगी सुरक्षा

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








