
दिल्ली-मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु... 11 एयरपोर्ट पर इंडिगो की 570 उड़ानें रद्द, री-शेड्यूलिंग और रिफंड से जूझ रहे यात्री
AajTak
इंडिगो के ऑपरेशनल संकट का असर 6 दिसंबर को भी खत्म नहीं हुआ. देश के कई बड़े एयरपोट्स पर आज सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे हजारों यात्री परेशान देखे गए. कई एयरपोर्ट पर यात्रियों को घंटों कतार में खड़ा रहना पड़ा. कुछ जगह इंडिगो के काउंटर्स पर सहयोग ना करने की शिकायतें सामने आईं. कंपनी लगातार शेड्यूल में बड़े बदलाव कर रही है. अब तक 11 बड़े एयरपोर्ट्स पर कुल 571 फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं.
इंडिगो संकट से घरेलू उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. अब तक तक 11 बड़े एयरपोर्ट पर 571 उड़ानें रद्द हो गईं. इस बड़े पैमाने पर कैंसिलेशन से हजारों यात्रियों को परेशान देखा जा रहा है. 4 दिन में 2000 से ज्यादा विमान डाउन हुए और 4 गुना तक किराया बढ़ोतरी की खबरें आईं. हालांकि, आज नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने फेयर कैप लागू कर दिया और मनमाने किराया वसूली पर ब्रेक लगा दिया है.
फिलहाल, DGCA एक्शन में है. रोस्टर के सिलसिले में अपने निर्देश वापस ले लिया है. पायलट के रेस्ट वाला नियम बदल दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह को इंडिगो मामले में पूरी जानकारी दी है. इसके बाद DGCA ने आदेश वापस लिया. DGCA ने उड़ानों में आ रही बाधाओं के बीच सभी पायलट संघों से अपील की है कि बढ़ते हवाई यात्रा दबाव के बीच सहयोग करें. इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स का बयान भी आया है. उन्होंने बताया कि 5 दिसंबर को 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं हैं. सामान्य संचालन 10–15 दिसंबर तक बहाल हो जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, 11 एयरपोर्ट्स पर 571 उड़ानें रद्द हुई हैं. इनमें इनमें चेन्नई में 49, बेंगलुरु में 124, हैदराबाद में 69, पुणे में 42, लखनऊ में 8 और तिरुवनंतपुरम में 9, मैंगलोर में 3, मुंबई में 109, जयपुर में 13, अहमदाबाद में 59, दिल्ली में 86 उड़ानें कैंसिल हुई है. देशभर के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. इसके अलावा, यात्रियों को री-शेड्यूलिंग और रिफंड जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
मैंगलोर एयरपोर्ट पर 3 उड़ानें रद्द
6 दिसंबर को मैंगलोर एयरपोर्ट पर इंडिगो की कुल तीन उड़ानें रद्द हुईं. इनमें 6E6453/6E6454 (बेंगलुरु–मैंगलोर–बेंगलुरु), 6E256 (मैंगलोर–बेंगलुरु), 6E578 (बेंगलुरु–मैंगलोर) शामिल हैं.
मुंबई एयरपोर्ट पर 109 उड़ानें रद्द

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








