
कोई लाइन में रोने लगी, किसी को अस्पताल में भर्ती... इंडिगो फ्लाइट्स की इंतजार में कतार में खड़े यात्रियों का दर्द
AajTak
इंडिगो एयरलाइंस ने आज भी मुंबई, लखनऊ समेत देश के कई शहरों में अपनी फ्लाइट्स रद्द कर दी. इससे आम लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. एयरपोर्ट पर बदहवास और बेचैन लोग कतार में खड़े हैं. आलम यह है कि यात्री रोने तक लग रहे हैं.
देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में अव्यवस्था पिछले चार दिनों से जारी है. दिल्ली, मुंबई समेत कई बड़े शहरों की फ्लाइट कैंसिल हो गई हैं या फिर उनमें देरी हो रही है. जिसके चलते यात्री एयरपोर्ट पर ही फंस गए हैं और वे परेशान हैं. अलग-अलग शहरों के एयरपोर्ट से यात्रियों के परेशान होने के वीडियो भी सामने आए हैं. ऐसा ही एक वीडियो अब गुजरात से आया है.
गुजरात में अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक लड़की परेशान होकर रोने लगती है. क्योंकि यहां पर कई उड़ानों को फिर से रद्द कर दिया गया है. जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं एयरपोर्ट पर लंबी-लंबी कतारें भी लगी हैं. उड़ानों के कैंसिल होने से आलम यह हो गया है कि यात्रियों को बैठने तक की जगह नहीं मिल रही है.
यह भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट रद्द, ट्रेन तैयार... 37 ट्रेनों में बढ़ाए गए 116 कोच, साबरमती से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने किया ऐलान
इंडिगो स्टाफ की तरफ से नहीं दी जा रही है सही जानकारी
आलम यह है कि पैसेंजर अभी भी अपनी फ्लाइट्स में बेसिक क्लैरिटी पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. सुबह से इंडिगो की कई सर्विस कैंसिल कर दी गई हैं. शनिवार सुबह 10 बजे की फ्लाइट से हैदराबाद जा रहे एक यात्री का कहना है कि उनके टिकट पर अभी भी “समय पर” दिख रहा है, लेकिन असिस्टेंस काउंटर के स्टाफ ने उन्हें बताया कि फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है और आज के लिए कोई दूसरी फ्लाइट नहीं है.
वहीं सुबह 9 बजे की फ्लाइट से काकीनाडा जा रहे एक विदेशी यात्री ने बताया कि उनकी सर्विस कैंसिल कर दी गई है और उन्हें “इंतजार करने” के लिए कहा गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








