'महात्मा गांधी के कातिलों का महिमामंडन होता है...' सोनिया गांधी का विचारधार पर हमला
AajTak
दिल्ली में नेहरू सेंटर इंडिया के लॉन्च कार्यक्रम में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने बीजेपी और उससे जुड़ी विचारधारा पर सीधा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि वही सोच, जिसने महात्मा गांधी की हत्या का रास्ता तैयार किया था, आज भी सक्रिय है और उसके अनुयायी गांधी के कातिलों का महिमामंडन करते हैं. सोनिया ने यह भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की विरासत को तोड़ने-मरोड़ने और उन्हें बदनाम करने की सुनियोजित मुहिम चलाई जा रही है.
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और उससे जुड़ी विचारधारा पर बड़ा हमला बोला. सोनिया ने कहा कि जिस सोच ने कभी महात्मा गांधी की हत्या का माहौल बनाया था, वही आज सत्ता प्रतिष्ठानों तक पहुंच चुकी है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस विचारधारा के अनुयायी ना सिर्फ गांधी के हत्यारों को महिमामंडन करते हैं, बल्कि भारत की मूल भावना, संविधान और संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश में लगे हैं.
सोनिया गांधी ने आगे कहा कि यह विचारधारा सिर्फ इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि उसने अतीत में जो नफरत पैदा की थी, वह महात्मा गांधी की हत्या तक पहुंची. उन्होंने आरोप लगाया कि उसी विचारधारा के अनुयायी आज 'गांधी के कातिलों का महिमामंडन करते हैं'.
CPP की चेयरपर्सन सोनिया गांधी शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में जवाहर भवन में आयोजित 'नेहरू सेंटर इंडिया' के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं.
उन्होंने कहा, यह वही विचारधारा है जिसने नफरत का वातावरण बनाया, जिसके चलते महात्मा गांधी की हत्या हुई. और आज उनके हत्यारों का महिमामंडन इसी विचारधारा के अनुयायी करते हैं. सोनिया गांधी का कहना था कि यह विचारधारा ना सिर्फ आजादी की लड़ाई से दूर रही थी, बल्कि उसने संविधान के निर्माण में भी कोई भूमिका नहीं निभाई. उन्होंने आरोप लगाया, वे लोग, जिनकी विचारधारा का आजादी की लड़ाई में कोई योगदान नहीं था, उन्होंने संविधान के खिलाफ काम किया था.
उन्होंने कहा कि नेहरू की छवि, भूमिका और विरासत को बदनाम करने की एक सुनियोजित और व्यवस्थित मुहिम चलाई जा रही है. उन्होंने कहा कि यही सोच अब इतिहास को फिर से लिखने और संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रही है.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने आगे कहा, नेहरू को बदनाम करने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ उन्हें इतिहास से मिटाना नहीं, बल्कि उन सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक नींव को ध्वस्त करना है, जिन पर हमारा राष्ट्र खड़ा है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








