
कोर्ट नहीं, एनआईए मुख्यालय में सुनवाई... गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की NIA कस्टडी 7 दिन बढ़ी
AajTak
दिल्ली की विशेष अदालत ने गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की NIA कस्टडी 7 दिन और बढ़ा दी है. हाई सिक्योरिटी के बीच NIA मुख्यालय में हुई सुनवाई के दौरान स्पेशल जज ने ये फैसला सुनाया. एजेंसी को आगे भी सलमान खान फायरिंग, सिद्धू मूसेवाला मर्डर और बाबा सिद्दीकी हत्या जैसे मामलों में वांटेड अनमोल से पूछताछ करनी है.
Anmol Bishnoi NIA Custody: दिल्ली की एक अदालत ने डिपोर्ट किए गए गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई की NIA कस्टडी को सात दिनों के लिए और बढ़ा दिया है. यह फैसला शुक्रवार को स्पेशल जज प्रशांत शर्मा ने सुनाया. सुनवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई थी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से अदालत से अतिरिक्त समय मांगा गया ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके. अदालत ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कस्टडी बढ़ाने की इजाजत दे दी.
कोर्ट नहीं, NIA मुख्यालय में सुनवाई इस बार अनमोल के मामले में पूरी सुनवाई पटियाला हाउस कोर्ट में नहीं हुई. NIA ने अदालत को बताया कि अनमोल बिश्नोई को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहराज भट्टी से जान का खतरा है. इस वजह से सुनवाई दिल्ली स्थित NIA के मुख्यालय में ही करवाई गई. सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर को हाई-रिस्क जोन मानते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए थे.
NIA ने क्यों बढ़वाई कस्टडी? राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि अनमोल बिश्नोई से पूछताछ में कई अहम सुराग मिले हैं, जिनकी जांच अभी बाकी है. इसी आधार पर NIA ने उसकी कस्टडी में सात दिन और जोड़ने की मांग की. जज ने तर्कों को स्वीकार करते हुए NIA को आगे की जांच के लिए अतिरिक्त समय दे दिया. अधिकारियों के अनुसार, इस केस से जुड़े गैंगस्टर-टेरर नेटवर्क की परतें अभी खुलनी बाकी हैं.
कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांटेड था अनमोल अनमोल बिश्नोई एक नहीं कई मामलों में वॉन्टेड था. उसका नाम बाबा सिद्दीकी मर्डर केस, अप्रैल 2024 में सलमान खान के घर पर फायरिंग, और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या जैसे कई हाई-प्रोफाइल मामलों में शामिल है. इन मामलों में उसकी सक्रिय भूमिका की जांच अभी भी जारी है. NIA ने इन सभी मामलों को एक संगठित क्रिमिनल-टेरर नेटवर्क से जोड़कर देखना शुरू किया है.
अमेरिका से निष्कासन के बाद कार्रवाई तेज अनमोल को पिछले साल नवंबर में अमेरिका में हिरासत में लिया गया था. 18 नवंबर 2024 को उसे रिमूव कर भारत भेजा गया. भारत पहुंचते ही उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 11 दिन की NIA कस्टडी मिली. इसके बाद 29 नवंबर को उसकी कस्टडी बढ़ाकर 5 दिसंबर तक की गई थी, जिसे अब सात और दिन बढ़ा दिया गया है.
टेरर-गैंगस्टर सिंडिकेट का 19वां आरोपी अनमोल बिश्नोई साल 2022 से फरार चल रहा था और अमेरिका में रहकर अपने नेटवर्क को संचालित करता था. वह जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और करीबी सहयोगी है. NIA के अनुसार, वह टेरर-गैंगस्टर सिंडिकेट के 19वें आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा एजेंसियां अब उसकी नेटवर्किंग, फंडिंग और विदेशी कनेक्शन की गहन जांच कर रही हैं.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








