
आर्म्स डील: रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जनवरी में सुनवाई, डॉक्यूमेंट जमा करने के लिए ED ने मांगा वक्त
AajTak
आर्म्स डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर राऊज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई अगले साल जनवरी में होगी. बता दें कि PMLA के तहत इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा का बयान भी इस साल जुलाई में प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज किया था.
लंदन में रह रहे भगोड़े आर्म्स डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट अब अगले साल यानी 24 जनवरी 2026 को सुनवाई करेगी.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोर्ट से सप्लीमेंट्री चार्जशीट से जुड़े अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने के लिए एक महीने का समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. इसी के चलते अब वाड्रा के खिलाफ दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर अगली तारीख यानी 24 जनवरी को सुनवाई होगी.
रॉबर्ट वाड्रा नौवें आरोपी
इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा को नौवां आरोपी बनाया गया है. ED का आरोप है कि संजय भंडारी के साथ वाड्रा के वित्तीय लेन-देन संदिग्ध हैं और इनमें मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका है.
गौरतलब है कि इसी साल जुलाई महीने में प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की संबंधित धाराओं के तहत रॉबर्ट वाड्रा का बयान भी रिकॉर्ड किया था.
बता दें कि संजय भंडारी फिलहाल ब्रिटेन में है और भारत प्रत्यर्पण की कोशिश कर रहा है. वह रक्षा सौदों में कथित दलाली और मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामलों में आरोपी है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








