
'नेहरू को बदनाम करना सत्ताधारी दल का मकसद', नेहरू सेंटर इंडिया का शुभारंभ कर बोलीं -सोनिया गांधी
AajTak
कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी ने जवाहर भवन में नेहरू सेंटर इंडिया के उद्घाटन समारोह में सत्ताधारी दल पर जोरदार हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि जवाहरलाल नेहरू को कलंकित करने की परियोजना आज की मुख्य रणनीति है. गांधी ने कहा कि इसका मकसद सिर्फ नेहरू को मिटाना नहीं, बल्कि देश की सामाजिक और राजनीतिक नींव को नष्ट करना है.
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने सत्तारूढ़ एनडीए सरकार पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को बदनाम करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करने का प्रोजेक्ट आज सत्ताधारी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है. उनका मकसद केवल उन्हें मिटाना नहीं, बल्कि उन सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक नींवों को ही ध्वस्त करना है. जिन पर हमारा राष्ट्र खड़ा हुआ है. जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल में 'नेहरू सेंटर इंडिया' के शुभारंभ कार्यक्रम में संबोधन देते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि नेहरू को अपमानित करने, उनकी छवि विकृत करने, उन्हें छोटा दिखाने और बदनाम करने का एक सुनियोजित प्रयास चल रहा है जो कतई स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि इनका एकमात्र उद्देश्य न केवल नेहरू को एक व्यक्तित्व के रूप में कमतर आंकना है, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी सर्वमान्य भूमिका को कम करना और तथा इतिहास को फिर से लिखने के स्वार्थी प्रयास में उनकी विरासत को नष्ट करना है.
नेहरू को मिटाने की साजिश
सोनिया गांधी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'इसमें कोई संदेह न रहे कि जवाहरलाल नेहरू को बदनाम करने का प्रोजेक्ट आज सत्ताधारी व्यवस्था का मुख्य लक्ष्य है. उनका इरादा सिर्फ उन्हें मिटाना नहीं है; बल्कि उस सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक आधार को ही नष्ट करना है जिस पर हमारा देश खड़ा हुआ और विकसित हुआ है.'
आधुनिक भारत के शिल्पकार उन्होंने याद दिलाया कि नेहरू आधुनिक भारतीय राष्ट्र-राज्य के प्रमुख निर्माता थे, योजनाबद्ध आर्थिक विकास में उनका दृढ़ विश्वास था और वैज्ञानिक एवं तकनीकी क्षमताओं के विकास के साथ-साथ वैज्ञानिक सोच के विकास के प्रति उनकी गहरी प्रतिबद्धता थी. उन्होंने कहा, 'उनके लिए धर्मनिरपेक्षता का मतलब था भारत की विविधताओं का उत्सव मनाना और साथ ही इसकी मूल एकता को मजबूत करना.' कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी विरासत आज भी हमारे रोजमर्रा के जीवन को आकार दे रही है. उनके निधन के बाद कई दशक बीत गए हैं, लेकिन वे आज भी हमारे लाखों देशवासियों के लिए प्रकाश स्तंभ के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि इतने महान व्यक्तित्व का जीवन और कार्य विश्लेषित और आलोचित होना स्वाभाविक है, परंतु ऐतिहासिक संदर्भ से उन्हें अलग करके देखना या उनके कथन, लेखन और कार्यों के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ करना पूरी तरह अस्वीकार्य है.
गांधी के हत्यारों का महिमामंडन सोनिया गांधी ने तीखे शब्दों में कहा, 'इस अभियान के पीछे वही विचारधारा है, जिसका स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं था, जिसने हमारे संविधान निर्माण में कोई भूमिका नहीं निभाई और जिसने संविधान की प्रतियां तक जलाईं. यही वह विचारधारा है, जिसने नफरत फैलाई और इसी के कारण महात्मा गांधी की हत्या हुई. आज भी उनके अनुयायी गांधी के हत्यारों का महिमामंडन कर रहे हैं. ये कट्टर और घोर सांप्रदायिक विचारधारा है और राष्ट्रवाद के प्रति इसाक दृष्टिकोण सभी प्रकार के पूर्वाग्रहों को भड़काने पर आधारित है.' उन्होंने चेतावनी दी कि आगे का रास्ता आसान नहीं है, लेकिन खड़े होकर इसका सामना करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि ये न केवल नेहरू और उनके साथियों की स्मृति के प्रति, अपने प्रति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा कर्तव्य है.
नेहरू आर्काइव का शुभारंभ सोनिया गांधी ने जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड (JNMF) द्वारा नेहरू पर एक आर्काइव (Archive) शुरू करने की भी सराहना की. यह एक आसानी से खोजे जाने योग्य और मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकने वाला डिजिटल आर्काइव है, जिसका इस्तेमाल स्मार्टफोन से भी किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में इसमें उनके चुने हुए कार्यों (Selected Works) के सौ प्रकाशित खंड शामिल हैं जो 1903 से लेकर उनकी मृत्यु से एक दिन पहले तक की अवधि को कवर करते हैं.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








