
बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने पर उबाल, ईंट लेकर निकल पड़े हुमायूं कबीर के समर्थक
AajTak
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि दोपहर 12 बजे तक इंतजार करें, उसके बाद कुरान पढ़ा जाएगा और शिलान्यास कार्यक्रम शुरू होगा. उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरा सहयोग मिलने की बात कही. वहीं, BJP नेता दिलीप घोष ने हुमायूं कबीर पर मुस्लिम वोट बैंक साधने का आरोप लगाया और कहा कि राम मंदिर बन चुका है, अब बाबरी मस्जिद को भूल जाना चाहिए.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर मस्जिद निर्माण को लेकर बंगाल की राजनीति के केंद्र में आ गए हैं. उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक है और दोपहर 12 बजे तक इंतजार करें. कबीर के अनुसार, 'दोपहर 12 बजे कुरान पढ़ा जाएगा. उसके बाद शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके लिए उनके समर्थक ईंट लेकर भी निकल पड़े हैं.'
इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें जिला प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग मिल रहा है. उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद पुलिस और राज्य पुलिस इस आयोजन में उनका सपोर्ट कर रही है, जिसके लिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया.
हुमायूं कबीर के फैसले से गरमाई बंगाल की सियासत
हुमायूं कबीर के इस बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने कबीर पर सीधा हमला बोला. घोष ने आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर जैसे नेता अपनी राजनीति चमकाने के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं और यह सब मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश है. उन्होंने कहा कि TMC की अंदरूनी लड़ाई के कारण ऐसी स्थितियां पैदा हो रही हैं.
बीजेपी ने टीएमसी पर साधा निशाना

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








