
हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद जैसे ढांचे का रखा पत्थर, ईंट लेकर पहुंचे थे समर्थक... बंगाल में हलचल
AajTak
टीएमसी से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद जैसे डिजाइन में मस्जिद निर्माण के फैसले ने पश्चिम बंगाल में जोरदार घमासान खड़ा कर दिया है. BJP ने आरोप लगाया है कि यह कदम लोगों को धार्मिक आधार पर बांटने के लिए उठाया जा रहा है. वहीं TMC ने इसे बेबुनियाद करार दिया और दावा किया कि कबीर BJP के इशारे पर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने आखिरकार बाबरी मस्जिद-शैली में मस्जिद निर्माण का शिलान्यास कर दिया है. इससे पहले उनके समर्थक सिर पर ईंट लेकर जाते हुए भी नजर आए थे. हुमायूं कबीर के इस कदम के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. कोर्ट ने पहले ही मस्जिद निर्माण में हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया था, लेकिन हुमायूं कबीर के इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में विवाद गहरा गया है और प्रशासन पूरे मामले पर सतर्क निगरानी बनाए हुए है.
बीजेपी ने टीएमसी पर बोला हमला
शनिवार को एमएलए हुमायूं कबीर के कार्यक्रम को लेकर BJP और TMC के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर बढ़ गया है. BJP नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया के जरिए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इसका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए कर रही हैं. उनका कहना है कि कबीर के समर्थक मस्जिद निर्माण के लिए ईंटें लेकर इलाके में घूम रहे हैं और कबीर का दावा है कि उन्हें पुलिस का समर्थन भी मिल रहा है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक अमित मालवीय ने इस क्षेत्र को साम्प्रदायिक रूप से बेहद संवेदनशील बताते हुए चेतावनी दी कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो इसका असर नेशनल हाईवे-12 पर पड़ेगा, जिससे राज्य की क़ानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा पर भारी खतरा हो सकता है.
हुमायूं कबीर को 'फ्रीलांसर' की तरह इस्तेमाल कर रही टीएमसी: दिलीप घोष
उनका आरोप है कि यह प्रोजेक्ट धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक है, जिसका लक्ष्य भावनाएं भड़काना और वोट बैंक को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








