
निशाने पर थी दूसरी टीचर, हत्या शिवानी की कर दी... जिस महिला ने सुपारी दी, उसे पति पर था अफेयर का शक
AajTak
बिहार के अररिया में यूपी की रहने वाली शिवानी वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस का कहना है कि जिन शूटरों को 3 लाख रुपये में सुपारी दी गई थी, उनका निशाना दरअसल कोई और महिला टीचर थी. पति पर अफेयर के शक में एक महिला ने यह साजिश रची, लेकिन घटना वाले दिन टारगेट टीचर स्कूल नहीं आई और उसी स्कूटी से जाने वाली शिवानी को शूटरों ने गोली मार दी.
अररिया जिले में 3 दिसंबर की सुबह हुई टीचर शिवानी वर्मा की हत्या असल में सुपारी किलिंग में गलत आइडेंटिटी का मामला निकला. पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए खुलासा किया है कि सुपारी जिस महिला टीचर को मारने की थी, वह घटना वाले दिन स्कूल नहीं आई थी. उसकी जगह उसी स्कूटी पर जाने वाली 25 साल की शिवानी वर्मा को शूटरों ने गोली मार दी.
दरअसल, अररिया के नरपतगंज में 3 दिसंबर को महिला टीचर शिवानी वर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले दो शूटर समेत मुख्य साजिशकर्ता महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने कट्टा और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है.
यूपी के बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ की रहने वाली लक्ष्मीकांत वर्मा की बेटी 25 वर्षीय शिवानी वर्मा नरपतगंज में टीचर थी. जब वह 3 दिसंबर की सुबह स्कूटी से स्कूल जा रही थी, उसी समय बाइक सवार दो बदमाशों ने शिवानी को गोली मार दी. स्थानीय ग्रामीणों ने टीचर को सदर अस्पताल अररिया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में जुट गई.
टारगेट पर थी दूसरी शिक्षिका
पुलिस का कहना है कि हुश्न आरा नाम की महिला ने एक महिला टीचर को मारने की सुपारी दी थी. वह टीचर और शिवानी वर्मा एक ही स्कूटी से स्कूल आती-जाती थी. शूटरों ने टीचर की हत्या करने के लिए एक दिन पहले रेकी भी की थी, लेकिन घटना के दिन वह टीचर अवकाश पर थी. इस वजह से उस स्कूटी से शिवानी स्कूल जा रही थी. शूटर सोहेल अपना टारगेट समझकर शिवानी को रोका और पीछे से गर्दन में गोली मार दी. इसके बाद दोनों शूटर वहां से फरार हो गए थे.
यह भी पढ़ें: नांदेड़ ऑनर किलिंग: आंचल के परिवार पर है सक्षम टेटे की हत्या का इल्जाम, एक और आरोपी हिरासत में

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








