
निवेश पर भारी मुनाफे का लालच देकर ठाणे में बुजुर्ग से 1 करोड़ की ठगी
AajTak
ठाणे में एक 78 साल के बुजुर्ग ऑनलाइन निवेश के नाम पर 1.06 करोड़ रुपये की ठगी के शिकार हो गए. व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लालच भरे ऑफर देकर आरोपी ने वरिष्ठ नागरिक को झांसा दिया और 21 बार में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए. पैसे मांगने पर आरोपी ने संपर्क बंद कर दिया. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें 78 साल के वरिष्ठ नागरिक से 1.06 करोड़ रुपये की ठगी की गई है. पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने बुजुर्ग को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर हाई रिटर्न का लालच दिया था.
निवेश पर ज्यादा रिटर्न का लालच
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रबोदी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि, शुरुआत में आरोपी ने पीड़ित को सामान्य ग्रुप में जोड़ा और उसके बाद उन्हें निवेश के लिए बनाए गए दूसरे ग्रुप में शामिल किया. वहां बड़े मुनाफे का आश्वासन दिया गया. आरोपी के झांसे में आकर पीड़ित ने अक्टूबर से नवंबर के बीच अलग-अलग खातों में कुल 21 बार पैसे ट्रांसफर किए, जिनकी कुल राशि 1.06 करोड़ रुपये रही.
21 बार में ट्रांसफर करवाए 1 करोड़ रुपये
पीड़ित को बड़ी कमाई की उम्मीद थी, लेकिन जब उन्होंने निवेश की गई राशि वापस मांगी तो आरोपी ने जवाब देना बंद कर दिया. इसके बाद पीड़ित को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस धन के लेन-देन की पूरी पड़ताल कर रही है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान और उसकी पूरी नेटवर्क की जांच जारी है. पुलिस बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है और पैसे जहां-जहां ट्रांसफर हुए, उन सभी की डिटेल खंगाली जा रही है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








