
दिल्ली: DU लॉ स्टूडेंट की हत्या, मामूली विवाद में चाचा और चचेरे भाई ने मार दिया चाकू
AajTak
दिल्ली के संगम विहार इलाके में मामूली विवाद के चलते दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ स्टूडेंट की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 27 साल के इरशाद के रूप में हुई है, जिसे परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार वालों के आरोप पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.
देश की राजधानी दिल्ली के संगम विहार इलाके में शुक्रवार को हुई एक हत्या की घटना ने स्थानीय इलाकों में सनसनी फैला दी. मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में लॉ फर्स्ट ईयर के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 27 साल के मोहम्मद इरशाद, पुत्र सालाहुद्दीन के रूप में हुई है.
चाचा और चचेरे भाई ने किया था हमला
घटना 5 दिसंबर को सुबह करीब 11:30 बजे के आसपास गली नंबर 3/14, एल-फर्स्ट संगम विहार के पास हुई. बताया जा रहा है कि इरशाद का पड़ोसियों के साथ सफाई को लेकर किसी बात पर झगड़ा हुआ था.
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों परिवारों के लोग आपस में भिड़ गए. आरोप है कि इसी दौरान इरशाद के चाचा मुबारक, चचेरे भाई इश्तियाक, मुबारक की पत्नी रिहाना खातून और एक नाबालिग ने चाकू से हमला कर दिया.
अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई युवक की मौत
हमले के बाद घायल इरशाद को तुरंत मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की बहन, जो प्रत्यक्षदर्शी भी है, उन्होंने पुलिस को बताया कि झगड़े के दौरान आरोपियों ने इरशाद पर कई वार किए. इसके बाद नेब सराय पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज की मदद से झगड़े की पुष्टि भी हुई.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








