
KL Rahul Team India: केएल राहुल ने स्लो स्ट्राइक रेट को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले- कोई भी परफेक्ट नहीं...
AajTak
खराब फॉर्म के साथ-साथ केएल राहुल की स्ट्राइक रेट भी सवालों के घेरे में रहती है. केएल राहुल का औसत स्ट्राइक रेट 140.91 है. लेकिन कई मौकों पर वह तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए हैं. एशिया कप 2022 में केएल राहुल पांच मैचों में केवल 132 रन बनाने में सफल रहे और उनकी खराब फॉर्म का खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा था.
टीम इंडिया के उप-कप्तान केएल राहुल ने कहा कि वह आगामी आईसीसी टी 20 विश्व कप 2022 में एक सलामी बल्लेबाज के रूप में सुधार करने और टीम पर अधिक प्रभाव डालने की दिशा में काम कर रहे हैं. केएल राहुल खराब फॉर्म के चलते आलोचकों के निशाने पर हैं. एशिया कप 2022 में केएल राहुल पांच मैचों में केवल 132 रन बनाने में सफल रहे.
राहुल की स्ट्राइक रेट पर भी उठते हैं सवाल
खराब फॉर्म के साथ-साथ केएल राहुल की स्ट्राइक रेट भी सवालों के घेरे में रहती है. केएल राहुल का 61 टी20 मुकाबलों में औसत स्ट्राइक रेट 140.91 है, लेकिन कई मौकों पर वह तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए हैं. अब केएल राहुल का मानना है कोई भी प्लेयर परफेक्ट नहीं है और वह भारत के लिए पारी की शुरुआत करते हुए खासतौर पर स्ट्राइक रेट सुधारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं.
हर कोई सुधार करने की कोशिश कर रहा: राहुल
राहुल ने पहले टी20 मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'देखिए, यह जाहिर तौर पर कुछ ऐसा है जिस पर हर खिलाड़ी काम करना चाहता है. कोई भी परफेक्ट नहीं है, हर कोई अपने में सुधार करने के लिए काम कर रहा है. जाहिर तौर पर स्ट्राइक रेट ओवरऑल बेसिस पर देखे जाते हैं. आप यह कभी नहीं देखते हैं कि बल्लेबाज एक निश्चित स्ट्राइक रेट पर खेले. क्या उसके लिए 200 के स्ट्राइक रेट से खेलना महत्वपूर्ण है या फिर 120-130 पर खेलते हुए टीम को जिताना. यह एक ऐसी चीज है जिसपर कोई बात नहीं करता है.'
क्लिक करें- ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल जॉनसन के होटल रूम में मिला जहरीला सांप, तस्वीर शेयर कर पूछा ये सवाल

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










