
KL Rahul, Ind vs SA 1st Test: केएल राहुल या भरत... पहले टेस्ट में कौन करेगा विकेटकीपिंग? कोच राहुल द्रविड़ का खुलासा
AajTak
भारतीय टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलना है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा. भारतीय स्क्वॉड में केएस भरत के अलावा केएल राहुल टीम में दूसरे विकेटकीपर हैं.
KL Rahul, India vs South Africa First Test: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका दौरे पर है. यहां उसने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ खेली है. इसके बाद केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-1 से जीतकर इतिहास रच दिया है.
अब भारतीय टीम को रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलना है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन खेला जाएगा. जबकि दूसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से केपटाउन में खेला जाएगा.
ईशान की जगह स्क्वॉड में भरत को शामिल किया गया
टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा था. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने निजी कारणों से टेस्ट सीरीज नहीं खेलने का मन बनाया है. यानी वो सीरीज से बाहर हो गए. उनकी जगह बतौर विकेटकीपर केएस भरत को शामिल किया गया.
अब भरत के अलावा केएल राहुल टीम में दूसरे विकेटकीपर हैं. ऐसे में फैन्स के मन में यह सवाल है कि पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के लिए विकेटकीपिंग कौन करेगा? इसका जवाब खुद भारतीय टीम कोच राहुल द्रविड़ ने ही दे दिया है. उन्होंने सेंचुरियन टेस्ट मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि केएल राहुल विकेटकीपिंग के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
केएल राहुल जैसा प्लेयर टीम में होना अच्छी बात है

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









