
KL Rahul and Ravindra Jadeja: आज होगा भारतीय टीम का ऐलान! विराट कोहली ब्रेक ले सकते हैं, रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की वापसी संभव
AajTak
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रही है. शुरुआती 2 मैच के बाद सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. जबकि आखिरी 3 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज (8 फरवरी) हो सकता है. इससे पहले भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. चोटिल रवींद्र जडेजा और केएल राहुल की वापसी हो सकती है.
KL Rahul and Ravindra Jadeja, IND vs ENG Test Series: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्ट मैचों के लिए आज (8 फरवरी) भारतीय टीम का ऐलान हो सकता है. मगर उससे पहले भारतीय टीम के लिए एक बुरी और एक अच्छी खबर सामने आ रही है. बुरी खबर तो यही है कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अगले दो टेस्ट मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं.
मगर इसी बीच भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. यह चोटिल स्टार प्लेयर रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को लेकर है. दरअसल, भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रही है. शुरुआती 2 मैच के बाद सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है.
यह भी पढ़ें: भारतीय टीम को तगड़ा झटका... अगले दो टेस्ट भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली!
तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं राहुल-जडेजा
जबकि आखिरी 3 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान होना अभी बाकी है. जडेजा और राहुल चोट के कारण दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेले थे. मगर अब ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि दोनों स्टार प्लेयर्स की तीसरे मैच में वापसी हो सकती है.
रवींद्र जडेजा और केएल राहुल इस समय बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कर रहे हैं. दोनों बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. इनके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी तीसरे टेस्ट में वापसी कर सकते हैं. उन्हें विशाखापत्तनम में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मुकाबले में आराम दिया गया था.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









