
Kaviya Maran: साउथ अफ्रीकी लीग के ऑक्शन में छा गईं काव्या मारन, वायरल हुई तस्वीरें
AajTak
उथ अफ्रीकी टी20 लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन किया गया है. सनराइजर्स ईस्टर्न केप का ऑनरशिप सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने हासिल किया था. ऐसे में सनराइजर्स टीम की सीईओ काव्या मारन भी ऑक्शन में शामिल हुई हैं. पूरे आईपीएल सीजन के दौरान काव्या मारन काफी सुर्खियों में रही थीं.
साउथ अफ्रीकी टी20 लीग के लिए आज (19 सितंबर) खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है. केपटाउन के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में हो रही इस नीलामी में 318 खिलाड़ियों की बोली लग रही है. कुल छह टीमें टूर्नामेंट के पहले सत्र में भाग लेने वाली हैं जिनके नाम हैं- मुंबई इंडियंस केप टाउन, डरबन सुपर जायंट्स, जोहानिसबर्ग सुपर किंग्स, पार्ल रॉयल्स, प्रिटोरिया कैपिटल और सनराइजर्स ईस्टर्न केप.
खास बात यह है कि इन सभी टीमों को आईपीएल टीमों के ऑनर्स ने खरीदा है. सनराइजर्स ईस्टर्न केप का ऑनरशिप सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने हासिल किया था. ऐसे में टीम की सीईओ काव्या मारन भी ऑक्शन टेबल पर नजर आईं. सोशल मीडिया पर काव्या की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. आगामी टूर्नामंट जनवरी-फरवरी 2023 में आयोजित किया जाएगा और यह उन छह शहरों में होगा जिनकी टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी.
काव्या मारन मशहूर उद्योगपति कलानिधि मारन की बेटी हैे. आपको बता दें कि कलानिधि मारन सन ग्रुप के संस्थापक हैं. कलानिधि विभिन्न टेलीविजन चैनलों, एफएम रेडियो स्टेशनों, डीटीएच सेवाओं, समाचार पत्रों और एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस के मालिक भी हैं. पूरे आईपीएल सीजन के दौरान काव्या मारन काफी सुर्खियों में रही थीं और सनराइजर्स हैदराबाद के लगभग सभी मुकाबलों में वह नजर आई थी.
काव्या मारन सिर्फ क्रिकेट की शौकीन ही नहीं बल्कि बहुत अच्छी स्कॉलर भी रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से संबद्ध 'लियोनार्ड एन स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस' से एमबीए किया हुआ है. इससे पहले काव्या ने चेन्नई स्थित स्टेला मारिस कॉलेज से बी कॉम की डिग्री हासिल की थी.
इन मशहूर खिलाड़ियों की हो रही नीलामी
कुल 533 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए लिस्टेड किया गया था, लेकिन उनमें से 318 प्लेयर की ही नीलामी होने जा रही है. 318 खिलाड़ियों की सूची में 248 खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के हैं जिसमें तबरेज शम्सी, ड्वेन प्रिटोरियस और रासी वैड डर दुसेन जैसे प्लेयर का नाम शामिल है. विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो इस लिस्ट में इयोन मॉर्गन, आदिल राशिद, जेसन रॉय, ओडियन स्मिथ जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










