
Karwa Chauth 2023: चांद निकलने पर पति से दूर महिलाएं ऐसे खोलें करवा चौथ का निर्जला व्रत
AajTak
Karwa Chauth 2023: देशभर में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सेहत के लिए निर्जला व्रत करती हैं. करवा चौथ के दिन जो महिलाएं अपने पति से दूर हैं, उन्हें व्रत तोड़ते समय कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है.
बुधवार एक नवंबर को भारत में करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं. रात के समय चंद्रमा की पूजा के साथ पति को देखते हुए यह व्रत तोड़ा जाता है. कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें किसी कारण अपने पति से दूर करवा चौथ मनाना पड़ता है. ऐसी सुहागिनों को कुछ चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी है.
करवा चौथ पर अगर आपके पति घर पर नहीं हैं तो सबसे पहले इस दिन सुबह उठते ही उनकी तस्वीर देखनी चाहिए. अगर फोन के जरिए उनसे बात हो पाए तो और ज्यादा अच्छा है. अपने पति की मन में छवि बनाकर करवा चौथ का व्रत शुरू करें, इससे पति और पत्नी के संबंध गहरे होंगे.
करवा चौथ पर कथा सुनने के बाद अपने पति को जरूर याद करें. इस दिन अगर आपके पति आपसे दूर रह रहे हैं तो उनसे प्यार से बात करें. व्रत खोलते समय ख्याल रहें कि पति की तस्वीर को देखकर ही व्रत खोलना है. व्रत खोलने के बाद अगर जब आप खाना खाएं तो फोन के जरिए अपने पति से बात करें.
करवा चौथ व्रत कथा?
करवा चौथ मनाने को लेकर कई पौराणिक मान्यताएं हैं. एक व्रत कथा है कि बहुत समय पहले एक साहूकार हुआ करता था, जिसके सात बेटे और एक बेटी थी. बेटी का नाम वीरवती था जिसे उसके भाई बहुत प्यार करते थे. प्रेम इतना था कि सारे भाई बहन को खाना खिलाकर ही खुद खाते थे.
समय बीता और बहन की शादी भी हो गई. एक बार वह मायके आई हुई थी. शाम को भाई जब काम से घर लौटे तो देखा उनकी बहन बहुत व्याकुल थी. सभी भाई खाना खाने बैठ गए और अपनी बहन से खाना शुरू करने के लिए कहा. हालांकि, बहन ने मना कर दिया और बताया कि उसका आज करवा चौथ का निर्जल व्रत है. उसने बताया कि चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही कुछ खा सकती है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










