
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की पूजा के बाद ऐसे करें व्रत पारण, इन बातों का रखें खास ख्याल
AajTak
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है. इस दिन चंद्र देव की उपासना से महिलाओं के वैवाहिक जीवन में सुख शांति और पति की लंबी उम्र का वरदान प्राप्त होता है. तो आइए जानते हैं कि करवा चौथ का पारण करते समय किन गलतियों से सावधान रहना चाहिए.
Karwa Chauth 2023: कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाने वाला करवा चौथ का व्रत 01 नवंबर, 2023 को रखा जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाता है. माना जाता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक रखने से पति की आयु लंबी होती है. इस व्रत को निर्जला रखा जाता है. करवा चौथ के दिन महिलाएं अक्सर व्रत का पारण करते समय कुछ गलतियां कर देती हैं, जो व्रत के फल को कम कर देती हैं. तो आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन पारण करते समय किन गलतियों से सावधान रहना चाहिए.
इस विधि से करें व्रत का पारण (Karwa Chauth 2023 Paran Vidhi)
1. करवा चौथ की पूजा करने के बाद चांद को अर्घ्य जरूर देना चाहिए, उसके बाद अपने पति के हाथों से ही पानी पीकर व्रत तोड़ें.
2. जो महिलाएं अपने पति से दूर हैं, वो अपने पति की तस्वीर देखकर भी पारण कर सकती हैं.
3. व्रत के बाद करवा चौथ की पूजा में चढ़ाई गईं हलवा-पूड़ी, मिष्ठान का ही सेवन करें.
4. व्रत खोलने के बाद भी प्याज-लहसुन, मांसाहार नहीं खाना चाहिए.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










