
Kargil Vijay Diwas: कारगिल के शहीदों को अनोखे अंदाज में दी गई श्रद्धांजलि, दिल्ली में हर शहीद के नाम पर पौधारोपण
AajTak
कारगिल विजय दिवस सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही अहम दिन माना जाता है. भारत में हर साल 26 जुलाई को ये दिवस मनाया जाता है. इसी दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच कारगिल में जंग खत्म हुई थी. लगभग 60 दिनों तक चले इस युद्ध में हमारे देश की सेना ने जीत हासिल की थी.
Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर दिल्ली में देश के शहीदों को समर्पित युवाओं के एक संगठन ने अनोखा अभियान शुरू किया है. यह संगठन दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौजूद पार्कों में कारगिल के शहीदों की याद में पौधारोपण कर रहा है. इस अभियान का आगाज बदरपुर के अटल पार्क से किया गया. जहां कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और उनके नाम से पौधे लगाए गए.
हर वर्ष मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस दरअसल, कारगिल विजय दिवस सभी देशवासियों के लिए एक बहुत ही अहम दिन माना जाता है. भारत में हर साल 26 जुलाई को ये दिवस मनाया जाता है. इसी दिन भारत और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच कारगिल में जंग खत्म हुई थी. लगभग 60 दिनों तक चले इस युद्ध में 26 जुलाई के दिन हमारे देश के जांबाज फौजियों ने जीत हासिल की थी. तभी से कारगिल विजय दिवस युद्ध में शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान में मनाया जाता है.
हर कारगिल शहीद के नाम पर पौधा देश के शहीदों को समर्पित स्वाभिमान देश का नामक संगठन ने कारगिल के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है. वे सभी शहीदों के नाम से दिल्ली के पार्कों में पोधारोपण कर रहे हैं. हर पौधे को एक कारगिल शहीद के नाम समर्पित किया गया है. इसीलिए हर पौधे पर एक कारगिल शहीद के नाम की तख्ती लगी है.
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिधूड़ी का कहना है कि कारगिल के शहीदों की याद में उनका पौधारोपण अभियान पूरे दिल्ली में चलेगा. इसकी शुरुआत अटल पार्क से की गई है, जहां 50 पौधे शहीदों के नाम पर लगाए गए हैं. इसके बाद दिल्ली के महाराणा प्रताप पार्क, सैनिक फार्म पार्क, जनरल विपिन रावत पार्क, भगवान परशूराम पार्क और विश्वकर्मा पार्क में पौधे लगाए जाएंगे.
पौधों की देखरेख करेंगी RWA सुरेंद्र के मुताबिक, कारगिल के 527 शहीदों के नाम पर 527 पौधे लगाए जा रहे हैं. साथ ही हर शहीद के नाम की तख्ती हर पौधे के साथ लगाई जा रही है. जहां जहां भी पौधे लगाए जा रहे हैं, उनकी देखरेख की जिम्मेदारी उन इलाकों की RWA को दी गई है. उनका कहना है कि इस अभियान का मकसद केवल शहीदों को श्रद्धांजलि देना ही नहीं है, बल्कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाना भी है.
रेलवे पुलिस बैंड की प्रस्तुति अटल पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा और पौधारोपण कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग पहुंचे. कार्यक्रम में कुछ शहीदों के परिवार भी मौजूद रहे. जिन्हें संगठन की ओर से मंच पर सम्मानित भी किया गया. इस दौरान सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र रहा रेलवे पुलिस का बैंड, जिसने राष्ट्रगीत और देशभक्ति की गीतों की धुन बजाकर सबका ध्यान खींचा.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







