
Javed Miandad: 'उनका दिमाग खराब हो गया है...', अफगानिस्तान टीम पर भड़के जावेद मियांदाद
AajTak
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला खेल से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में रहा. उस मुकाबले के दौरान एक मौके पर तो खिलाड़ियों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई थी. अब पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी जावेद मियांदाद का भी इसे लेकर बयान सामने आया है. मियांदाद ने कहा कि वह अफगानिस्तान टीम के व्यवहार से काफी निराश हैं.
एशिया कप 2022 में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को मात देकर ही फाइनल का टिकट हासिल किया था. उस मुकाबले में अफगानिस्तान के हार के साथ ही भारत एशिया कप 2022 से बाहर हो गई थी. हालांकि अफगानिस्तान-PAK मुकाबला खेल से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में रहा. उस मुकाबले के दौरान एक मौके पर तो खिलाड़ियों के बीच मारपीट की नौबत तक आ गई थी.
पाकिस्तानी प्लेयर आसिफ अली ने तो अफगानिस्तान के बॉलर फरीद अहमद मलिक को मारने के लिए बैट तक उठा लिया था. यह पूरा बवाल यही नहीं रुका था. मुकाबले के बाद पाकिस्तानी और अफगानी फैन्स के बीच जमकर झड़प हुई थी.बाद में आईसीसी ने आसिफ अली और फरीद अहमद पर जुर्माना भी लगाया था.
मियांदाद ने अफगानिस्तान को दी सीख
अब उस पूरे मामले पर पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी जावेद मियांदाद का बयान सामने आया है. मियांदाद ने कहा कि वह अफगानिस्तान टीम के व्यवहार से काफी निराश हैं. मियांदाद ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में आकर खेल सीखा है जिसके वह गवाह रहे हैं.
मियांदाद ने एक यूट्यूब चैनल के साथ बात करते हुए कहा, 'पाकिस्तान ने अच्छा खेला लेकिन मैं अफगानिस्तान टीम से निराश हूं जिसे हमने हराया. सिर्फ इसलिए कि उनका व्यवहार आजकल इतना खराब है. हम उन्हें क्रिकेट में लाए, वे पाकिस्तान में अभ्यास करते थे. और अब जरा उनकी भाषा देखिए। वे कितने साल के हैं? उन्होंने इतना क्रिकेट नहीं खेला है, क्या उनका दिमाग खराब हो गया है?
सम्मान देने से खेल बेहतर होगा: मियांदाद

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










