
Jasprit Bumrah, Zahoor Khan: पाकिस्तानी मूल के गेंदबाज जहूर खान से डरे रोहित शर्मा? जसप्रीत बुमराह ने ली थी गेंदबाजी की सलाह
AajTak
बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज जहूर खान ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक खुलासा किया है. पेसर जहूर खान यूएई की क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं. उन्होंने आजतक से बात करते हुए कहा कि एक समय उन्होंने रोहित शर्मा को नेट्स में गेंदबाजी की थी, तब रोहित शर्मा उनकी बॉल खेल नहीं सके थे.
Jasprit Bumrah Took Advice From Zahoor Khan: भारतीय टीम को इसी महीने अपने घर में बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इसका पहला मुकाबला 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा. मगर इससे पहले पाकिस्तानी मूल के तेज गेंदबाज जहूर खान ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और कप्तान रोहित शर्मा को लेकर एक खुलासा किया है.
पेसर जहूर खान यूएई की क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं. उन्होंने आजतक से बात करते हुए कहा कि एक समय उन्होंने रोहित शर्मा को नेट्स में गेंदबाजी की थी, तब रोहित शर्मा उनकी बॉल खेल नहीं सके थे. इसी दौरान बुमराह ने भी उनसे गेंदबाजी की सलाह ली थी.
धीमी गेंदों से बुमराह काफी ज्यादा प्रभावित थे
बता दें कि जहूर IPL टीम मुंबई इंडियंस (MI) के साथ एक नेट बॉलर के तौर पर जुड़े थे. जहूर के साथ ये तब हुआ था जब आईपीएल को यूएई में शिफ्ट कर दिया गया था. ऐसे में उनके पास IPL में स्टार खिलाड़ियों संग ड्रेसिंग रूम शेयर करने का भी मौका था.
उसी दौरान जहूर की धीमी गेंदों से बुमराह काफी ज्यादा प्रभावित थे. बुमराह चाहते थे कि वो भी इस तरह की गेंदबाजी करें. ऐसे में उन्होंने जहूर से धीमी गेंदें सीखीं. जबकि जहूर ने भी बुमराह से यॉर्कर गेंदों को फेंकने की कला सीखी. बता दें कि जहूर ने आईपीएल में कभी नहीं खेला. उन्हें मुंबई की दूसरी फ्रेंचाइजी एमआई एमिरेट्स ने लिया और फिर जहूर ने ILT20 में हिस्सा लिया.
बुमराह ने पूछा- धीमी गेंदों को कैसे डालते हो?

इंडियन प्रीमियर लीग भले ही 10 टीमों के साथ दुनिया की सबसे अमीर और लोकप्रिय क्रिकेट लीग बन चुका है, लेकिन इसकी कहानी में कुछ ऐसे नाम भी हैं जो वक्त के साथ गायब हो गए. अब तक 5 टीमें ऐसी रहीं, जिन्होंने IPL में एंट्री ली, यादें छोड़ीं और फिर अचानक लीग से बाहर हो गईं. सवाल यह है कि आखिर इन टीमों के साथ ऐसा क्या हुआ...












