
Jasprit Bumrah Ind Vs Eng: कैप्टन जसप्रीत बुमराह ने मचाई तबाही, स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में ठोके 35 रन, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
भारत के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट मैच इंग्लिश तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक ओवर में 35 रन लुटा दिए. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अबतक का सबसे महंगा ओवर है.
भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट मैच में इंग्लिश गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया है. ब्रॉड अब टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं. ब्रॉड ने भारत की पहली पारी में एक ओवर में 35 रन लुटा दिए.
इनमें से 29 रन भारत के कप्तान जसप्रीत बुमराह के बैट से निकले जिन्होंने उस ओवर में तीन चौके और दो छक्के लगाए. बाकी के छह रन अतिरिक्त के खाते में गए.
लाइव स्कोर के लिए क्लिक करें
इससे पहले एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने का रिकॉर्ड तीन खिलाड़ियों के नाम पर था, जिन्होंने 28-28 रन दिए थे. सबसे पहले साउथ अफ्रीका के रॉबिन पीटरसन ने साल 2003 में विंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग टेस्ट मैच में एक ओवर में 28 रन खर्च कर दिए थे. फिर एंडरसन ने 2013 और जो रूट ने 2020 में यह कारनामा किया था.
बुमराह ने ऐसे मचाई तबाही
पहली गेंद पर बुमराह ने फाइन लेग पर चौका लगाया. फिर ब्रॉड की बाउंसर गेंद विकेटकीपर सैम बिलिंग्स के ऊपर से निकल गई और कुल पांच रन आए. फिर तीसरी गेंद पर सात रन आए क्योंकि बुमराह ने थर्ड मैन पर छक्का लगाया और एक रन नो बॉल का मिला. इसके बाद बुमराह ने लगातार तीन चौके लगे.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












