
Jasprit Bumrah Asia Cup 2023: भारतीय टीम को बड़ा झटका, एशिया कप को बीच में छोड़कर घर लौटे जसप्रीत बुमराह
AajTak
एशिया कप 2023 के बीच टूर्नामेंट में ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने घर लौट गए हैं. भारतीय टीम को अपना दूसरा मैच सोमवार (3 सितंबर) को नेपाल के खिलाफ खेलना है. इस मैच में बुमराह नहीं खेलेंगे.
Jasprit Bumrah Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के बीच टूर्नामेंट में ही भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपने घर लौट गए हैं. भारतीय टीम को अपना दूसरा मैच सोमवार (3 सितंबर) को नेपाल के खिलाफ खेलना है. इस मैच में बुमराह नहीं खेलेंगे.
हालांकि इसी बीच अच्छी खबर यह भी है कि बुमराह जल्द ही टीम के साथ फिर जुड़ जाएंगे. वो नेपाल के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे. मगर उसके बाद सुपर-4 के लिए भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे. बताया गया है कि बुमराह व्यक्तिगत कारणों से घर लौट रहे हैं.
चोट के बाद बुमराह ने की टीम में वापसी
चोट के बाद बुमराह ने हाल ही में टीम इंडिया में वापसी की है. बुमराह की पीठ में बार-बार होने वाली तकलीफ के लिए इसी साल मार्च में न्यूजीलैंड में सर्जरी हुई थी और तब से वह फिटनेस हासिल करने के लिए NCA में रिहैब पर थे. इसके बाद उन्हें सीधे आयरलैंड दौरे के लिए टी20 टीम का कप्तान बनाया था.
फिर बुमराह को एशिया कप के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया. भारतीय टीम ने पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार (2 सितंबर) को खेला, मगर बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया. मैच में भारतीय टीम ने पहले बैटिंग की थी. मगर बारिश के कारण गेंदबाजी नहीं आ सकी.
The rain has a final say as the match is Called Off! Scorecard ▶️ https://t.co/hPVV0wT83S#AsiaCup2023 | #TeamIndia | #INDvPAK pic.twitter.com/XgEEkjvrC5

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









