
Jasprit Bumrah: बूम-बूम बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ काटा गदर, उमेश यादव का ये धांसू रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त
AajTak
जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में 45 रन देकर छह विकेट लिए. बुमराह ने इस शानदार गेंदबाजी के दौरान बेन स्टोक्स को आउट करके अपने 150 टेस्ट विकेट पूरे किए. बुमराह की इस शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने वाइजैग टेस्ट मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.
India vs England 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले के दूसरे दिन (3 फरवरी) भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने गजब का प्रदर्शन किया.
बुमराह ने 150 विकेट पूरे कर रचा इतिहास
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह ने इंग्लैंड की पहली पारी में 45 रन देकर छह विकेट लिए. बुमराह ने इस शानदार गेंदबाजी के दौरान बेन स्टोक्स को आउट करके अपने 150 टेस्ट विकेट भी पूरे किए. बुमराह गेंदों के हिसाब (6781) से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह ने उमेश यादव को पछाड़ दिया, जिन्होंने 7661 गेंदों में 150 विकेट पूरे किए थे.
Jasprit Bumrah's sensational 6/45 makes him the fastest Indian pacer to 150 Test wickets 👊#WTC25 #INDvENG pic.twitter.com/nPLIEqNyZs
सबसे कम गेंदों में 150 टेस्ट विकेट (भारतीय गेंदबाज) 6781 जसप्रीत बुमराह 7661 उमेश यादव 7755 मोहम्मद शमी 8378 कपिल देव 8380 आर अश्विन
देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह का यह 34वां टेस्ट मैच है. बुमराह मैचों के लिहाज से भारत की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 150 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर हैं. इरापल्ली प्रसन्ना और अनिल कुंबले ने भी 34-34 टेस्ट मैचों में ये उपलब्धि हासिल की थी. आपको बता दें कि मैचों के लिहाज से सबसे तेज 150 टेस्ट पूरे करने का भारतीय रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है, जिन्होंने अपने 29वें मुकाबले में ये मुकाम हासिल कर लिया था. वहीं रवींद्र जडेजा ने 32 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की. यानी बुमराह मैचों के लिहाज से सबसे तेज गति से 150 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









