
JAC 10th Result 2024 Declared: जारी हुआ झारखंड 10वीं बोर्ड रिजल्ट, यहां करें चेक
AajTak
JAC Jharkhand Board 10th Result 2024: झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा 2024 फरवरी में आयोजित की गई थी. माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए करीब 4.20 लाख छात्रों को बेसब्री से इस दिन का इंतजार था. छात्र, अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या aajtak.in पर अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
JAC 10th Matric Result 2024 Declared: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने झारखंड 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. रांची में स्थित जेएसी सभागार से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से वार्षिक माध्यमिक परिणाम (JAC Matric Result 2024) की घोषणा के साथ-साथ टॉपर छात्रों के नाम, ओवरऑल पास प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशत आदि की जानकारी दी है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक (JAC 10th Result Direct Link) एक्टिव कर दिया गया है. छात्र अपने रोल नंबर की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चक कर सकते हैं.
इस साल जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 4.2 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था. अगर पिछले पांच वर्षों के परिणामों की बात करें तो साल 2023 में 95.38% छात्र, साल 2022 में 91.19% छात्र, साल 2021 में 95.93% छात्र, साल 2019 में 70.77% छात्र और साल 2018 में 59.48% छात्र पास हुए थे.
JAC 10th Result 2024 Direct Link
रिजल्ट चेक करने का तरीका स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट jac.jharhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं. स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक को क्लिक करें. स्टेप 3: अब जेएसी माध्यमिक वार्षिक परिणाम लिंक पर क्लिक करें. स्टेप 4: रोल नंबर दर्ज कर सब्मिट करें. स्टेप 5: मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें.कहां मिलेगी मार्कशीट छात्रों को ओरिजिनल मार्कशीट के लिए अपने स्कूल जाना होगा. स्कूल के प्रिंसिपल के सत्यापन और हस्ताक्षर के बाद टीचर स्टूडेंट्स को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट देंगे. छात्रों को इस मार्कशीट को संभाल कर रखना जरूरी है क्योंकि खो जाने पर एक लंबी प्रक्रिया के बाद मार्कशीट मिलेगी. JAC Class 10 Board Result 2024 LIVE: Check Latest Updatesपास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए, एक छात्र के पास प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत होना चाहिए. स्कोरकार्ड अंतिम है और ओरिजनल मार्कशीट स्कूल से ही मिलेगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










