
JAC 10th, 12th Board Exam Datesheet: झारखंड बोर्ड ने जारी की डेटशीट, यहां देखें पूरा टाइम टेबल
AajTak
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10 और 12 बोर्ड परीक्षाओं की 2026 डेटशीट जारी कर दी है. बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी और आप डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है. कक्षा 10 की परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होंगी जबकि 17 फरवरी 2026 को आखिरी पेपर होगा. इसके अलावा कक्षा 12 की परीक्षाएं 3 फरवरी से लेकर 23 फरवरी 2026 तक चलेंगी. जेएसी की ओर से शेड्यूल जारी होने के बाद परीक्षार्थी इसके हिसाब से अपनी प्लानिंग कर सकते हैं.
अगर टाइम की बात करें तो कक्षा 10 की परीक्षाएं पहली पाली में प्रातः 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक होंगी. वहीं, कक्षा 12 के लिए दूसरी पाली का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा. आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं.
कब जारी होंगे एडमिट कार्ड?
बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी गई है.कक्षा 10 के लिए 16 जनवरी, जबकि कक्षा 12 के लिए 17 जनवरी 2026 से छात्रों को अपने एडमिट कार्ड मिलेंगे. लिखित परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों ही कक्षाओं की प्रेक्टिकल परीक्षा 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच स्कूलों में आयोजित की जाएगी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












