
Ishan Kishan Shubman Gill: 'यंगस्टर्स वाली हरकत दिखाने में दिमाग लगाना होता है', ईशान किशन ने शुभमन गिल से क्यों कही ये बात
AajTak
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टेस्ट टीम में पहली बार सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को भी जगह मिली है. इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम में चुना गया है. इसी को लेकर शुभमन गिल ने ईशान किशन का इंटरव्यू लिया.
Ishan Kishan Shubman Gill: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली इस टेस्ट टीम में पहली बार सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को भी जगह मिली है. ऐसे में दोनों के पास डेब्यू का शानदार मौका है.
टेस्ट स्क्वॉड में पहली बार चुने जाने को लेकर भारतीय ओपनर शुभमन गिल ने ईशान किशन का इंटरव्यू लिया और उनसे मजेदार सवाल भी किए. बता दें कि ईशान ने टी20 और वनडे में डेब्यू करते हुए पहली बॉल पर बाउंड्री से खाता खोला था.
टशन में गलत शॉट नहीं खेल सकता
ऐसे में शुभमन गिल ने सवाल पूछ लिया कि क्या टेस्ट डेब्यू में भी वह बाउंड्री से ही खाता खोलेंगे? इस पर ईशान ने कहा कि टेस्ट मैच वनडे और टी20 से काफी अलग होता है. इसमें अपनी यंगस्टर्स वाली हरकत (आक्रामक और उटपटांग शॉट खेलना) दिखाने में दिमाग लगाना होता है.
ईशान ने कहा, 'नहीं, टेस्ट में मैं जहां नंबर-6 पर बैटिंग करता हूं, वहां पर हालात समझना बेहद जरूरी होता है. अलग टीम की स्थिति ठीक नहीं है और मैं अपने टशन में जाकर गलत शॉट खेल लूं, तो टीम के लिए अच्छा नहीं होगा. अभी इतना अनुभव तो हो गया है कि चौके-छक्के से ज्यादा जरूरी होता है कि आप उस स्थिति में जाकर किस तरह से टीम को अच्छी स्थिति में लाते हो. तो मैं उस हिसाब से देखूंगा. हां यदि बॉल अच्छी जगह पर होगी और फील्डर्स ऊपर होंगे, तो मैं बिल्कुल ट्राई करूंगा. यदि अच्छी बॉलिंग चल रही होगी, तो फिर बॉल को सम्मान भी दे सकता हूं.'
चौके-छक्के के बारे में सोचते हैं ईशान

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










