
Irfan Pathan Cobra Movie: इरफान पठान का फिल्म में डेब्यू, ट्रेलर में 6 बार दिखे, जानिए क्या होगी भूमिका
AajTak
भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर इरफान पठान ने तमिल फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू किया है. उनकी फिल्म 'कोबरा' का ट्रेलर रिलीज किया गया है. फिल्म के लीड हीरो चियान विक्रम हैं. ट्रेलर में इरफान 6 से ज्यादा बार नजर आए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म में पुलिस ऑफिसर बने इरफान का अच्छा खासा रोल है.
Irfan Pathan Cobra Movie: टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज ऑलराउंडर इरफान पठान ने अब अपनी नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने अपनी यह पारी फिल्म लाइन में खेली है. दरअसल, इरफान पठान ने एक्टिंग में डेब्यू किया है. उनकी नई फिल्म 'कोबरा' का ट्रेलर रिलीज किया गया है.
हालांकि इरफान पठान कोबरा फिल्म के हीरो तो नहीं हैं, लेकिन इसके ट्रेलर में वह 6 से ज्यादा बार नजर आए हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म में उनका अच्छा खासा रोल है. वैसे यह तमिल फिल्म है, जिसके लीड हीरो चियान विक्रम हैं.
पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं इरफान
अजय ज्ञानमुथु के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म 'कोबरा' 31 अगस्त को रिलीज होगी. इसमें इरफान पठान पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर में देखा जा सकता है कि इरफान काफी शानदार लुक में दिख रहे हैं.
ट्रेलर में जब भी इरफान की एंट्री हुई है, उसमें वह अपनी एक छाप छोड़ते दिखे हैं. ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि क्रिकेट के मैदान पर जलवा दिखाने वाले इरफान फिल्मी पर्दे पर भी छाने के लिए तैयार हैं.
रैना ने भी ट्रेलर शेयर कर बधाई दी

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











