
IPL Schedule: आईपीएल 2023 में 31 मार्च से मचेगा धमाल, पहले मैच में भिड़ेंगी चेन्नई-गुजरात, जारी हुआ पूरा शेड्यूल
AajTak
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बार आईपीएल का आगाज 31 मार्च को होगा. पहला मैच हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइन्स और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा.
IPL Schedule 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फैन्स के लिए खुशखबरी सामने आई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है. इस बार आईपीएल का आगाज 31 मार्च को होगा. इस बार टूर्नामेंट में कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे. 21 मई तक ग्रुप स्टेज के मैच होंगे. जबकि खिताबी मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा.
इस बार आईपीएल में ओपनिंग मैच हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइन्स (GT) टीम का होना है. गुजरात टीम का मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा.
इस बार खेले जाएंगे कुल 70 लीग मुकाबले
आईपीएल 2023 सीजन का ओपनिंग मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा. इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे. इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे. डबल हेडर मतलब एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे.
पिछली बार की रनरअप राजस्थान का मैच 2 अप्रैल को
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स ने खिताब जीता था. उसने फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त दी थी. इस बार गुजरात ही टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच खेलेगी. मगर इस बार राजस्थान टीम अपना पहला मैच 2 अप्रैल को खेलेगी. उसका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










