
IPL Final: 'कोहली के ड्रीम के लिए हम पूरी ताकत झोंक देंगे... ', RCB कप्तान ने पंजाब को दी चुनौती
AajTak
आईपीएल 2025 का फाइनल मैच मंगलवार को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है. ये मुकाबला कई मायनो में बेहद खास होने वाला है. आरसीबी और खासकर विराट कोहली इस खिताब का सपना पिछले 17 साल से देख रहे हैं.
आईपीएल 2025 का फाइनल मैच मंगलवार को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाना है. ये मुकाबला कई मायनो में बेहद खास होने वाला है. आरसीबी और खासकर विराट कोहली इस खिताब का सपना पिछले 17 साल से देख रहे हैं. RCB अब तक तीन बार फाइनल (2009, 2011 और 2016) खेल चुकी है, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा है. कोहली का व्यक्तिगत प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन खिताब की कमी बनी रही.
टीम के कप्तान रजत पाटीदार से जब पूछा गया कि क्या कोहली का फैक्टर टीम पर दबाव बनाएगा, तो उन्होंने कहा, “बिल्कुल, उन्होंने RCB और देश के लिए बहुत साल दिए हैं. हम अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करेंगे. जब पूछा गया कि क्या सिर्फ कोहली पर फोकस होना बाकी खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक है, तो उन्होंने कहा, “नहीं, यह मेरे लिए निराशाजनक नहीं है. हम इस मंच पर फाइनल के बारे में सोचकर नहीं खेल रहे हैं, बल्कि अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना चाहते हैं. मैं हमेशा चीजों को सरल रखने की कोशिश करता हूं.”
यह भी पढ़ें: IPL 2025 Final: आरसीबी का चैंपियन बनना तय? ये 3 फैक्टर पंजाब किंग्स की उम्मीदों पर फेर सकते हैं पानी
कोहली का नाम और उनके फैंस का जुनून हर मैच में RCB को होम ग्राउंड जैसा अहसास कराता है. पाटीदार ने कहा, “जहां भी हम खेलते हैं, ऐसा लगता है जैसे भीड़ हमारा घरेलू मैदान है. जिस तरह पिछले कई सालों से लोग हमारा समर्थन और प्यार दिखा रहे हैं, वह शानदार है.”
टीम के लिए एक चिंता का विषय टिम डेविड की फिटनेस है, जो हैमस्ट्रिंग चोट के चलते पिछले दो मैचों में नहीं खेले हैं. इसपर पाटीदार ने कहा कि अभी तक मुझे डेविड की स्थिति के बारे में कुछ पता नहीं है. जैसा भी होगा अपडेट दिया जाएगा. पाटीदार के लिए यह भी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि उन्हें टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी. वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पहले कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बना चुके हैं. वे IPL इतिहास के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग टीमों — दिल्ली कैपिटल्स, केकेआर और अब पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया है.
पाटीदार ने कहा कि उनके लिए खिलाड़ियों के लिए अच्छा माहौल बनाना सबसे जरूरी है. उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कोशिश की है कि मैदान के बाहर ऐसा माहौल बनाऊं जहां हर खिलाड़ी, चाहे घरेलू हो या अंतरराष्ट्रीय, खुद को बराबर महसूस करे. उन्हें सहज और आत्मविश्वास से भरा महसूस कराना ही मेरा पहला लक्ष्य है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










