
IPL 2025, MI vs SRH: मुंबई-हैदराबाद मैच में बवाल... विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन से हुआ 'ब्लंडर', बल्लेबाज को वापस बुलाना पड़ा
AajTak
मुंबई इंडियंस के बैटर रयान रिकेल्टन को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में दोबारा बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया और उन्होंने फ्री-हिट गेंद का सामना किया. जब ये वाकया हुआ तब रिकेल्टन 21 रन पर थे. बाद में रिकेल्टन ने अपने स्कोर में 10 रन और जोड़े.
Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में 17 अप्रैल (गुरुवार) को मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला गया. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट से जीत हासिल की. मुकाबले में मुंबई को जीत के लिए 163 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 11 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया.
दोबारा बैटिंग के लिए आया ये बैटर...
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की पारी के 7वें ओवर में जबरदस्त बवाल देखने को मिला. वो ओवर सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर जीशान अंसारी ने फेंका था. उस ओवर की पांचवीं गेंद पर अंसारी ने मुंबई के बल्लेबाज रयान रिकेल्टन को पैट कमिंस के हाथों कैच आउट कराया. ऐसे में रयान रिकेल्टन बाउंड्री लाइन के करीब तक पहुंच चुके थे. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया. फोर्थ अंपायर ने रिकेल्टन को बाउंड्री के पास ही रोका.
रयान रिकेल्टन को रोकने का कारण था विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन की एक गलती... तीसरे अंपायर ने रिप्ले में पाया कि जब गेंद का बल्ले से संपर्क हुआ, तो क्लासेन के ग्लव्स स्टम्प के आगे तक आ गए थे. नियम 27.3.1 के अनुसार, यदि विकेटकीपर गेंद को स्टम्प के सामने या स्टंप की सीध में कलेक्ट करता है, तो अंपायर नो-बॉल का संकेत दे सकता है.
हालांकि हेनरिक क्लासेन को गेंद कलेक्ट करने की जरूरत नहीं थी क्योंकि बॉल उनके पास नहीं आई थी, लेकिन उनके दस्ताने अभी भी स्टम्प के आगे थे. ऐसे में नियमानुसार इस गेंद को नो-बॉल करार दिया गया. विकेटकीपर की लापरवाही के चलते रयान रिकेल्टन को जीवनदान मिला.
फिर रयान रिकेल्टन को बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया और उन्होंने फ्री-हिट गेंद का सामना. जब ये वाकया हुआ तब जैक्स 21 रन पर थे. बाद में रिकेल्टन ने अपने स्कोर में 10 रन और जोड़े. रिकेल्टन का विकेट हर्षल पटेल ने लिया, जिन्होंने साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज को ट्रेविस हेड के हाथों कैच आउट कराया.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.











