
IPL 2025, GT vs PBKS: शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की कप्तानी का आज रियल टेस्ट... आंकड़ों में किस टीम का पलड़ा भारी?
AajTak
आईपीएल 2025 में आज पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मुकाबले के रोमांचक होने की उम्मीद है. खास बात यह है कि अब तक इन दोनों के बीच जो मुकाबले खेले गए हैं, उसमें दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-5 में मंगलवार (25 मार्च) को गुजरात टाइटन्स (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टक्कर होगी. दोनों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों का ये पहला मैच है, ऐसे में उनका लक्ष्य जीत के साथ आगाज करने पर होगा.
श्रेयस और शुभमन होंगे आमने-सामने...
इस मैच में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल के बीच कप्तानी की भी रोचक जंग देखने को मिलेगी. श्रेयस की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने पिछले साल आईपीएल खिताब जीता था. वहीं साल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने श्रेयस के नेतृत्व में फाइनल तक का सफर तय किया था. अब पंजाब किंग्स को भी श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें हैं, जो अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है. पंजाब किंग्स ने साल 2014 में आईपीएल फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन पिछले चार सालों में वह टॉप-5 में भी जगह नहीं बना पाई.
उधर शुभमन गिल को भारत का भविष्य का कप्तान माना जा रहा है. गिल ने हार्दिक पंड्या के पिछले साल मुंबई इंडियंस (MI) से जुड़ जाने के बाद गुजरात टाइटन्स की कप्तानी संभाली थी, लेकिन उनकी कप्तानी में टीम तब आठवें स्थान पर रही थी. गिल और श्रेयस अय्यर दोनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. इन दोनों ने चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. श्रेयस ने भारत की तरफ से उस टूर्नामेंट में सर्वाधिक 243 रन बनाए, वहीं गिल ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शतक जड़ने के अलावा कुछ उपयोगी पारियां खेलीं.
गुजरात टाइन्स के पास कप्तान शुभमन गिल और जोस बटलर के रूप में बेहतरीन सलामी जोड़ी है. जबकि मध्यक्रम की कमान वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड, साई सुदर्शन और शाहरुख खान के हाथों में रहने वाली है. जबकि राशिद खान, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और महिपाल लोमरोर भी बल्ले से योगदान देने में माहिर हैं. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज अपना प्रभाव छोड़ना चाहेंगे. कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, गेराल्ड कोएत्जी और अनुभवी इशांत शर्मा भी फास्ट बॉलिंग यूनिट का हिस्सा हैं. गुजरात के स्पिन विभाग की अहम कड़ी फिर से राशिद खान रहने वाले हैं.
पंजाब किंग्स की बात करें तो उसकी बल्लेबाजी मुख्य रूप से कप्तान श्रेयस अय्यर, जोश इंगलिस, प्रभसिमरन सिंह, मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल पर निर्भर रहेगी. इस टीम में अजमतुल्लाह उमरजई, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, शशांक सिंह और मुशीर खान जैसे ऑलराउंडर भी हैं. पंजाब की फास्ट बॉलिंग यूनिट का नेतृत्व अर्शदीप सिंह करेंगे. इस विभाग में लॉकी फर्ग्यूसन, कुलदीप सेन और यश ठाकुर शामिल हैं. लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल और बाएं हाथ के स्पिनर हरप्रीत बराड़ स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालेंगे.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










