
IPL 2025, Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल ने इस आईपीएल की अपनी पहली बॉल पर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड... रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक को पछाड़ा
AajTak
ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन में उतरने के साथ ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. गजब की बात तो यह है कि मैक्सवेल ने आईपीएल 2025 सीजन में उतरने के साथ पहली बॉल खेलकर ही यह रिकॉर्ड बना डाला है.
Glenn Maxwell, Most ducks in the IPL: ऑस्ट्रेलियाई टीम के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 सीजन में उतरने के साथ ही एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. गजब की बात तो यह है कि मैक्सवेल ने आईपीएल 2025 सीजन में उतरने के साथ पहली बॉल खेलकर ही यह रिकॉर्ड बना डाला है.
यह रिकॉर्ड IPL में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने का है. मैक्सवेल IPL में सबसे ज्यादा 19 बार शून्य पर आउट हुए हैं. इस मामले में उन्होंने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ दिया है.
18 बार शून्य पर आउट हुए रोहित-कार्तिक
रोहित और कार्तिक 18-18 बार शून्य पर आउट हुए हैं. इनके बाद पीयूष चावला और सुनील नरेन हैं, जो 16-16 बार डक पर आउट हुए हैं. दरअसल, मैक्सवेल इस बार पंजाब किंग्स (PBKS) टीम के लिए खेल रहे हैं.
पंजाब फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल को मेगा ऑक्शन में 4.20 करोड़ रुपये की बोली लगाकर खरीदा. पंजाब टीम ने 25 मार्च को अपना पहला मुकाबला गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ खेला. इसी मुकाबले में मैक्सवेल 5वें नंबर पर बैटिंग करने उतरे थे और पहली बॉल पर ही बगैर खाता खोले आउट हुए. उन्हें साई किशोर ने LBW आउट किया.
IPL में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट का रिकॉर्ड

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










