
IPL 2025 Final: आरसीबी का चैंपियन बनना तय? ये 3 फैक्टर पंजाब किंग्स की उम्मीदों पर फेर सकते हैं पानी
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें 2008 से आईपीएल में खेल रही हैं, लेकिन अब तक कोई खिताब नहीं जीत सकीं है. लेकिन इस बार एक टीम की किस्मत जरूर चमकेगी और आईपीएल को नया चैंपियन मिलेगा.
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मैच 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें 2008 से आईपीएल में खेल रही हैं, लेकिन अब तक कोई खिताब नहीं जीत सकीं है. लेकिन इस बार एक टीम की किस्मत जरूर चमकेगी और आईपीएल को नया चैंपियन मिलेगा. लेकिन आरसीबी को इस खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. ऐसा क्यों है इसके 3 कारण हम आपको बताते हैं...
विराट कोहली का फॉर्म और अनुभव
विराट कोहली आरसीबी के सबसे बड़े स्टार हैं. उन्होंने कई बार टीम को फाइनल में पहुंचाया लेकिन खिताब नहीं जीत पाए. इस बार भी कोहली 614 रन बनाकर शानदार फॉर्म में हैं. खिताब जीतकर वह अपना सपना पूरा कर सकते हैं. उनका अनुभव और नॉक आउट मैचों में उनका संयम टीम के काम आ सकता है.
पंजाब को दो बार हराया
रजत पाटीदार को कप्तान बनाकर टीम में नया जोश आया है. इस सीजन में टीम ने पंजाब किंग्स के खिलाफ लगातार दो मैच जीते हैं, जिससे उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ गया है. क्वालिफायर-1 के मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब किंग्स की कलई खोल दी थी. आरसीबी के गेंदबाजों ने पंजाब की बल्लेबाजी लाइन अप को तहस नहस कर दिया था. ऐसे में आरसीबी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा.
यह भी पढ़ें: 'कोहली के दम पर RCB बनेगी IPL 2025 का चैम्पियन...', खास दोस्त एबी डिविलियर्स ने कर दी ये भविष्यवाणी

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










