
IPL 2025: रसिख सलाम डार, विग्नेश पुथुर, विपराज निगम, आशुतोष शर्मा... आईपीएल में धूम मचा रहे अनजान स्टार
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में अब तक केवल 4 मैच हुए हैं, लेकिन इन शुरुआती 4 मुकाबलों में कई अनजान खिलाड़ी भी उभरकर सामने आए हैं. आइए आपको बताते हैं, IPL की इसी नई पौध के बारे में....
IPL 2025 surprise performers: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का आगाज हो चुका है. दुनिया की इस सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग में अब तक हुए कुल 4 मुकाबलों में कई अनजान स्टार भी उभरकर सामने आए हैं. खास बात यह है कि ये अनजान खिलाड़ी आने वाले समय में टीम इंडिया के विभिन्न क्रिकेट फॉर्मेट का सेटअप का हिस्सा हो सकते हैं.
हालांकि, इन खिलाड़ियों के बारे में अभी कहना थोड़ा जल्दबाजी भी है, लेकिन जिस तरह का उन्होंने टेम्परामेंट दिखाया है, उससे एक बात तो तय है कि ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से नोटिस तो किए गए हैं. आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों के बारे में...
1-रसिख सलाम डार: रसिख सलाम डार जम्मू-कश्मीर के प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज हैं. उनको इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के ऑक्शन में में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा. यह राशि उनको इस सीजन का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी बनाती है.
2024 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए, रसिख ने 8 मैचों में 9 विकेट लिए, जिसमें गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन-तीन विकेट लेना शामिल था.
वहीं इस आईपीएल सीजन में उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ सुनील नरेन का विकेट तब झटका, जब वह बेहद शानदार टच में लग रहे थे. KKR के ओपनर सुनील नरेन को 26 गेंदों में 44 रन पर आउट किया, जिसमें नरेन ने 5 चौके और 3 छक्के लगाए थे. हालांकि रसिख ने 3 ओवर्स में 35 रन देकर 1 विकेट झटका.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










