
IPL 2024, SRH vs CSK Playing XI: धोनी की टीम में होगी इस धुरंधर की एंट्री... ये हो सकती है हैदराबाद-चेन्नई की प्लेइंग-11
AajTak
आईपीएल 2024 में आज सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर होनी है. इस मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 में एक बदलाव तय है. बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के 18वें मुकाबले में शुक्रवार (5 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होना है. दोनों टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में यह टक्कर होगी. मुकाबले में सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे, वहीं पैट कमिंस के कंधों पर SRH की जिम्मेदारी होगी. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा.
इस गेंदबाज की होगी प्लेइंग-11 में एंट्री!
इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पर भी निगाहें होंगी. मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 में एक बदलाव तय है. बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान इस मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद की एकदाश में बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है.
Chennai ➡️ Hyderabad Superfast Express! 🥳🚅#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/D4hZLxqHJ8
चेन्नई सुपर किंग्स ने अबतक तीन में से दो मुकाबले जीते हैं. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को तीन में से सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई है. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक 19 मुकाबले खेले गए हैं. इस दोरान सीएसके ने 14 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं सनराइजर्स को सिर्फ पांच मैचों में जीत मिली है.
दिल्ली कैपिटल्स से पिछले मैच में हार झेलने के बाद चेन्नई टीम जीत की राह पर लौटने उतरेगी. हालांकि कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और उनके सलामी जोड़ीदार रचिन रविंद्र को घूमती गेंदों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा, जिसमें वे दिल्ली के खिलाफ चूक गए थे. महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले मैच में अपना पुराना फिनिशिर फॉर्म दिखाते हुए 16 गेंद में 37 रन बनाए थे. वैसे उनके ऊपर आने की संभावना कम ही है क्योंकि धोनी शिवम दुबे और समीर रिजवी को फिनिशर की भूमिका निभाते देखना चाहते हैं.

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










