
IPL 2024, PBKS Vs MI Playing 11: शिखर धवन के बगैर उतरेगी पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस से टक्कर, ये हो सकती है दोनों की प्लेइंग-11
AajTak
IPL 2024 सीजन में आज मुंबई इंडियंस (MI) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच खेला जाएगा. इस समय पॉइंट्स टेबल में गब्बर यानी शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब टीम 8वें और हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम 9वें नंबर पर काबिज है. धवन चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. उनकी जगह सैम करन कप्तानी संभाल रहे हैं.
IPL 2024, PBKS Vs MI Playing 11 Prediction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन में आज (18 अप्रैल) पंजाब किंग्स (PBKS) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच मल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा.
इस समय पॉइंट्स टेबल में पंजाब और मुंबई लगभग बराबरी पर ही खड़े हैं. दोनों ही टीमों ने अब तक 6 मैच खेले, जिसमें से 2 जीते और 4 हारे हैं. गब्बर यानी शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब टीम 8वें और हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई टीम 9वें नंबर पर काबिज है.
गब्बर के बगैर मैदान में उतरेगी पंजाब किंग्स
मगर शिखर धवन चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं. वो अब तक ठीक नहीं हुए हैं. ऐसे में उनकी जगह सैम करन कप्तानी संभाल रहे हैं. गब्बर की गैरमौजूदगी में पंजाब टीम को जीत के लिए पूरा जोर लगाना होगा. पंजाब टीम में इस समय करन के अलावा शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.
पंजाब और मुंबई के बीच बराबर की टक्कर
मुंबई और पंजाब के बीच हमेशा ही रोमांचक जंग देखने को मिली है. दोनों टीमें अब भी आमने-सामने आई हैं, तब बराबर की टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक 31 मैच खेले गए, जिसमें मुंबई ने 16 और पंजाब ने 15 मुकाबले जीते हैं. पिछले 5 मुकाबलों में पंजाब का पलड़ा भारी रहा, जिसने 3 मैच जीते हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









