
IPL 2024 New Rules: नए नियम के साथ रोमांचक होगा IPL, अंपायर और गेंदबाजों को मिलेगी राहत
AajTak
IPL 2024 का ओपनिंग मुकाबला 22 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. इस बार IPL में दो ऐसे नए नियम आने वाले हैं, जिनसे अंपायर और गेंदबाजों को काफी राहत मिलने वाली है. आइए विस्तार से जानते हैं इन दोनों नियमों के बारे में...
IPL 2024 New Rules: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का आगाज 22 मार्च को होना है. इस बार आईपीएल में दो ऐसे नियम आने वाले हैं, जिनसे अंपायर और गेंदबाजों को काफी राहत मिलने वाली है. साथ ही फैन्स के लिए रोमांचक मुकाबले भी देखने को मिल सकते हैं.
इस बार आईपीएल में ओपनिंग मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. RCB अब IPL में नए नाम और नई जर्सी के साथ उतरेगी. आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं.
IPL 2024 में गेंदबाजों के लिए बाउंसर और अंपायर्स के लिए स्मार्ट रीव्यू सिस्टम नियम लागू किया जाएगा. यानी कि इस बार गेंदबाज और अंपायर दोनों को ही काफी मदद मिलने वाली है. आइए विस्तार से जानते हैं इन दोनों नियमों के बारे में...
1. गेंदबाज अब एक ओवर में 2 बाउंसर डाल सकेंगे
IPL में अब गेंदबाजों को एक ओवर में दो बाउंसर डालने की अनुमति रहेगी. जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ओवर में एक ही बाउंसर डालने का नियम है. मगर आईपीएल में इस बार बदलाव किया गया है. इससे पहले भारतीय घरेलू टी20 टूर्नामेंट, सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस नियम पर इस्तेमाल किया जा चुका है. इस नियम से मैच का रोमांच भी बढ़ेगा.
2. अब IPL में आएगा स्मार्ट रीव्यू सिस्टम

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.











