
IPL 2024, MS Dhoni, DRS: 'धोनी रिव्यू सिस्टम' फिर हुआ हिट, इस बार वाइड बॉल पर Thala सही, अंपायर गलत साबित
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि डीआरएस लेने में उनका कोई सानी नहीं है. धोनी ने वाइड बॉल को लेकर रिव्यू लिया, जो सफल रहा. धोनी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में 9 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे.
MS Dhoni Wide ball DRS IPL 2024 vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के मैच नंबर-34 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आठ विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में लखनऊ की जीत से ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी के चर्चे रहे. धोनी ने तूफानी बैटिंग करते हुए इस मैच में 9 गेंदों पर नाबाद 28 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. धोनी का इस दौरान स्ट्राइक रेट 311.11 का रहा.
IPL Points Table देखने के लिए यहां क्लिक करें
...धोनी ने वाइड को लेकर लिया सफल रिव्यू
अपनी तूफानी पारी के दौरान धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि डीआरएस लेने में भी उनका कोई सानी नहीं है. धोनी ने अपनी इनिंग्स के दौरान वाइड बॉल को लेकर रिव्यू लिया, जो सफल रहा. पूरा वाकया सीएसके की पारी के 19वें ओवर में हुआ. उस ओवर में मोहसिन खान की पहली गेंद वाइड रही. मोहसिन ने इसके बाद अगली गेंद भी ऑफ-स्टम्प के काफी बाहर फेंकी, हालांकि इस बार मैदानी अंपायर ने वाइड नहीं दिया.
DRS : DHONI REVIEW SYSTEM🔥 pic.twitter.com/t4IK7o8klN
ऐसे में एमएस धोनी ने रिव्यू लेने का फैसला किया. तीसरे अंपायर ब्रूस ऑक्सनफोर्ड रिप्ले देखने के बाद इस नतीजे पर पहुंचे कि गेंद लाइन के बाहर है और उन्होंने इसे वाइड करार दिया. रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद लाइन के ठीक बाहर थी और धोनी तब मिडिल स्टम्प का गार्ड ले रहे थे. यानी धोनी रिव्यू सिस्टम फिर हिट साबित हुआ.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









