
IPL 2024, MI Vs SRH Score: एक मैच में दो बार टूटा 'फास्टेस्ट फिफ्टी' का रिकॉर्ड... हेड-अभिषेक के बाद आया क्लासेन का तूफान
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में बुधवार को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मैच में आईपीएल इतिहास का सबसे रिकॉर्ड बना. साथ ही दो बार फास्टेस्ट फिफ्टी का रिकॉर्ड भी टूटा. इस मुकाबले में सनराइजर्स के लिए हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने तूफानी पारियां खेलीं.
IPL 2024, MI Vs SRH Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में बुधवार (27 मार्च) को एक ऐतिहासिक मुकाबला खेला गया. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया, जो अब इतिहास में दर्ज हो गया है. इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए IPL इतिहास का सबसे बड़ा 277 रनों का स्कोर बनाया.
इस पारी में सबसे पहले ट्रेविस हेड की आंधी आई, जिन्होंने 18 गेंदों पर इस सीजन की सबसे तेज फिफ्टी जड़ दी. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बल्लेबाज आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने हैदराबाद के खिलाफ ही 20 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी.
इस तरह एक ही मैच में दो बार टूटा रिकॉर्ड
इस उपलब्धि के बाद इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे ट्रेविस हेड 24 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अभिषेक शर्मा का बल्ला चला और उन्होंने कुछ ही मिनट में हेड का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों पर ताबड़तोड़ फिफ्टी जड़ी. इस तरह उन्होंने मैच में 23 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली. इस तरह एक ही मैच में दो बार टूटा इस सीजन में 'फास्टेस्ट फिफ्टी' का रिकॉर्ड. हेड और अभिषेक के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का बल्ला जमकर चला.
बता दें कि ओवरऑल IPL में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए 11 मई 2023 को KKR के खिलाफ यह पारी खेली थी. अभिषेक इस लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे खिलाड़ी बन गए हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









